[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो दिन भभकी आग पर बिल्डिंग मालिक को नोटिस:अजमेर के बाजार में लोगों की जान को खतरे में डाला, CO2 के गैस सिलेंडर रखने की नहीं थी परमिशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो दिन भभकी आग पर बिल्डिंग मालिक को नोटिस:अजमेर के बाजार में लोगों की जान को खतरे में डाला, CO2 के गैस सिलेंडर रखने की नहीं थी परमिशन

दो दिन भभकी आग पर बिल्डिंग मालिक को नोटिस:अजमेर के बाजार में लोगों की जान को खतरे में डाला, CO2 के गैस सिलेंडर रखने की नहीं थी परमिशन

अजमेर : अजमेर के लक्ष्मी मार्केट में दो दिन तक भभकी आग के मामले में अब बिल्डिंग मालिक के खिलाफ नगर निगम ने मामला दर्ज करवाया है। निगम उपायुक्त ने फायर एनओसी और CO2 के गैस सिलेंडर रखने की अनुमति नहीं लेकर लोगों की जान को जोखिम में डालने की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। यह भी सामने आया है कि बिल्डिंग मालिक ने अवैध निर्माण भी करवा रखा था।

मालिक के पास फायर एनओसी नहीं थी, इसका हमारे मीडिया कर्मी ने खुलासा किया था। अब निगम ने भी इस बात को माना है और बिल्डिंग मलिक पर आग बुझाने के दौरान खर्च हुई श्रम व संसाधन की राशि 5 लाख 17 हजार 921 रुपए का नोटिस भी थमाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नगर निगम उपायुक्त की शिकायत पर बिल्डिंग मलिक के खिलाफ क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर निगम उपायुक्त की शिकायत पर बिल्डिंग मलिक के खिलाफ क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

नहीं लगा था फायर सिस्टम

नगर निगम उपायुक्त कीर्ति कुमावत ने शिकायत में बताया कि लक्ष्मी मार्केट अजमेर की ओर से अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी नहीं ली गई और किसी भी प्रकार के फायर सिस्टम वहां पर नहीं लगे थे। मौके पर ब्यूटेन गैस के छोटे व बड़े सिलेंडर व CO2 के सिलेंडर रखने की किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ले रखी थी।

भवन मालिक से वसूले जाएंगे 5 लाख 17 हजार रुपए

उपायुक्त ने बताया कि अक्टूबर में भी फायर एनओसी के लिए आम सूचना जारी की गई थी और शिविर लगाए गए थे। लेकिन भवन मालिक द्वारा फायर एनओसी के लिए किसी प्रकार का आवेदन नहीं किया गया। भवन मालिक द्वारा फायर एनओसी लेकर फायर संबंधित उपकरण लगाए जाते तो प्रारंभिक अवस्था में आग पर काबू पाया जा सकता था। उपयुक्त में शिकायत में बताया कि भवन मालिक से आग बुझाने के लिए नगर निगम द्वारा खर्च हुई श्रम व संसाधन वित्तीय की राशि 517921 रुपए जुर्माना के रूप में वसूली जाएगी।

नगर निगम ने शिकायत में बताया की बिल्डिंग मलिक के द्वारा नशे के विरुद्ध जाकर अवैध निर्माण करवाया गया है।
नगर निगम ने शिकायत में बताया की बिल्डिंग मलिक के द्वारा नशे के विरुद्ध जाकर अवैध निर्माण करवाया गया है।

मालिक ने करवाया था अवैध निर्माण

बिल्डिंग मलिक की ओर से नक्शा और कागजात भी उपलब्ध नहीं करवाए गए। डॉक्यूमेंट को लेकर मलिक को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भवन मालिक ने पुराना नक्शा दिया था। नक्शे में दी गई जानकारी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। नक्शे में फर्स्ट फ्लोर पर कमरे दिखाए गए हैं लेकिन वहां पर हॉल का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। दूसरे फ्लोर की स्वीकृती नक्शे में नहीं थी। नक्शे के अनुसार मौके पर पार्किंग स्थान पर दुकानों का अवैध निर्माण कर लिया गया और नक्शे से अतरिक्त एक फ्लोर का और अवैध निर्माण किया गया है। जिसे नगर निगम की ओर से अधिनियम 2009 की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के द्वारा बिल्डिंग मलिक को 5 लाख 17 हजार 921 रुपए का नोटिस भी थमाया गया है।
नगर निगम के द्वारा बिल्डिंग मलिक को 5 लाख 17 हजार 921 रुपए का नोटिस भी थमाया गया है।

दूसरों लोगों की जान को खतरे में डाला

उपायुक्त ने बताया कि मामले में टाटा पावर की ओर से हर दुकानों पर अलग-अलग विद्युत मीटर लगाए गए थे और आस-पास पूछताछ करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आया है। लक्ष्मी मार्केट में मेडिकल की भी दुकान थी, जिनके विरुद्ध मेडिकल विभाग की ओर से ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत भी जांच कर कार्रवाई की जानी प्रस्तावित है।

उपायुक्त ने बताया कि भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 285,286 के अंतर्गत भी अग्रि एवं ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में जनहानि होने की आशंका के कारण तथा धारा 336 व 337 के अंतर्गत दूसरों के जीवन को खतरे में पैदा होने की आशंका के कारण पुलिस विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने उपायुक्त की शिकायत पर भवन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी दिनेश कुमार कर रहे है।

बिल्डिंग में 32 घंटे बाद बुझी आग के मामले में नगर निगम कमिश्नर की ओर से 6 सदस्यों की टीम बनाई गई थी। जिनके द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
बिल्डिंग में 32 घंटे बाद बुझी आग के मामले में नगर निगम कमिश्नर की ओर से 6 सदस्यों की टीम बनाई गई थी। जिनके द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

आयुक्त के निर्देश पर 6 सदस्यों ने की रिपोर्ट तैयार

उपयुक्त ने शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल 2024 को लक्ष्मी मार्केट में हुई आगजनी की घटना को लेकर आयुक्त के निर्देश पर छह सदस्यों की टीम का गठन किया था। टीम ने मामले में रिपोर्ट तैयार की गई है।

क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि नगर निगम उपायुक्त की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। एसपी ऑफिस में शिकायत भेजी गई थी, जिस पर बिल्डिंग मलिक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ है। मामले में बिल्डिंग से संबंधित दस्तावेज मंगवाए जाएंगे। जांच की जाएगी कि आखिर बिल्डिंग किसके नाम है। उसके बाद जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet