[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंस्पायर अवार्ड के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शनी 15 मई से:दो दिन चलेगी प्रदर्शनी, 10 फीसदी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंस्पायर अवार्ड के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शनी 15 मई से:दो दिन चलेगी प्रदर्शनी, 10 फीसदी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे

इंस्पायर अवार्ड के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शनी 15 मई से:दो दिन चलेगी प्रदर्शनी, 10 फीसदी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जिला स्तरीय प्रदर्शनी राजकीय जेपी जानू स्कूल में 15 और 16 मई को होगी। इसमें विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित करने होंगे। प्रदर्शनी की प्रतिदिन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई जाएगी।

वर्ष 2022-23 में इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित बाल वैज्ञानिकों के मॉडल की जिला स्तरीय प्रदर्शनी की तिथि घोषित हो गई है। प्रदेशभर में 4 से 16 मई तक प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इसमें चार टीम को सात जिलों की और एक टीम को पांच जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

झुंझुनूं से 597 विद्यार्थियों का चयन हुआ

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए वर्ष 2022-23 में झुंझुनूं के 597 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन किया गया था। अब उन्हें जिला स्तर पर अपने प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित करने होंगे। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाता है। प्रस्तुत मॉडल में से 10 फीसदी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे।

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की। इसमें बाल वैज्ञानिकों के आइडिया ऑनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं। चयनित आइडिया पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए बाल वैज्ञानिकों के बैंक खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। जिल स्तर पर चयनित श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet