[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोर्ट मैरिज करने पर जान से मारने की धमकी:प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, खेत में फसल काटने आई थी युवती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोर्ट मैरिज करने पर जान से मारने की धमकी:प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, खेत में फसल काटने आई थी युवती

कोर्ट मैरिज करने पर जान से मारने की धमकी:प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, खेत में फसल काटने आई थी युवती

चूरू : हरियाणा से परिवार के साथ राजगढ़ तहसील के बेवड़ भोजाण गांव में खेत में फसल काटने के लिए आई 21 वर्षीय युवती को युवक से प्यार हो गया। जिस पर दोनों ने चूरू कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी सूचना जब दोनों के परिजनों को मिली। तब परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी ऑफिस में बवानी हिसार हरियाणा की माफी (21) ने बताया कि वह हिसार के बवानी की रहने वाली है। काफी सालों से परिवार के साथ राजगढ़ तहसील में खेतों में फसल काटने के लिए मजदूरी करने के लिए आते हैं। दो साल पहले वह परिवार के साथ आई थी। तभी खेत में फसल काटते समय उसकी मुलाकात बेवड़ भोजाण निवासी भूप सिंह (33) से हुई। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। दो साल में प्यार परवान चढ़ गया। माफी ने परिवार के लोगों को अपने प्यार के बारे में बताया, लेकिन परिजन शादी करने के लिए सहमत नहीं हुए। करीब 4 महीने पहले परिजनों ने माफी की पंजाब में सगाई कर दी। इस बार भी परिवार के साथ फसल काटने आई थी। दोनों ने शादी करने की बात परिवार के लोगों को बताई। तब 6 अप्रैल को परिजन माफी को वापस अपने गांव ले जा रहे थे। तभी राजगढ़ से माफी वहां से भागकर भूप सिंह के पास आ गई। दोनों उसी दिन घर से निकल गए। काफी दिनों तक दोनों ने एक साथ इधर उधर घूमकर बिताए। 30 अप्रैल को दोनों ने चूरू पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी सूचना जब भूप सिंह और माफी के घर वालों को लगी तो दोनों को जान से मारने की धमकी दी। माफी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से भूप सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की है। अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22