[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिकागो शहर में निहत्थे मजदूरों पर हुआ था अत्याचार:मजदूर दिवस पर कॉमरेड बोले-1886 में अमेरिका में लाठियों और गोलियों से भूना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिकागो शहर में निहत्थे मजदूरों पर हुआ था अत्याचार:मजदूर दिवस पर कॉमरेड बोले-1886 में अमेरिका में लाठियों और गोलियों से भूना

शिकागो शहर में निहत्थे मजदूरों पर हुआ था अत्याचार:मजदूर दिवस पर कॉमरेड बोले-1886 में अमेरिका में लाठियों और गोलियों से भूना

झुंझुनूं : जिले में कई जगह श्रमिक संगठनों की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया। राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा की ओर से झुंझुनूं रोडवेज डिपो में कार्यक्रम हुआ। श्रमिकों के हित और एकता पर चर्चा की गई। पूर्व संभाग प्रबंधक महेंद्र सिंह पूनिया ने कर्मचारियों को एकता में ताकत का समर्थन करते हुए झंडारोहण किया।

इस दौरान कर्मचारियों की ओर से मजदूर एकता जिंदाबाद, मई दिवस अमर रहे, दुनिया भर के मजदूरों एक हों, कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान हो के नारे लगाए गए। कर्मचारियों को मिठाई भी खिलाई गई।

कामरेड सुरेश चौधरी एटक अध्यक्ष, हितेश कुमार, विजेंद्र सिंह, महेंद्र बेनीवाल कामरेड महिपाल सिंह भामू, प्रभु राम नारनोलिया सीटू अध्यक्ष कामरेड चरण सिंह पूनिया ने संबोधित कर कहा कि मजदूर दिवस पूरी दुनिया में मजदूर हितों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। मजदूरों ने संघर्ष कर काम के घंटों को अपनी ताकत के बलबूते पर आठ घंटे करवाया। कॉमरेड गजराज कटेवा ने 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में निहत्थे मजदूरों पर लाठियों और गोलियों से बर्बरता से किए गए अत्याचार को विस्तार से बताया। उन्हाेंने कहा कि मजदूरों ने अपनी एकता के बलबूते पर 1889 से एक मई को मजदूर दिवस घोषित करवाया जो कि हर साल मनाया जाता है।

इस दौरान एटक अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सीटू अध्यक्ष चरणसिंह पुनिया, कामरेड महिपाल सिंह भामू, प्रभु राम नरनोलिया, हरि सिंह गुर्जर, कर्मचारी संगठन अध्यक्ष अमित ओला, राजेंद्र जांगिड़, मोहम्मद सलीक, बनवारी लाल जाट, रामकुमार सिंह भैड़ा, महावीर मील, बन्ने सिंह मील, सुमेर बुडानिया, एस एफ आई के पंकज गुर्जर, मदन सिंह यादव, विक्रम सिंह, चिरंजीव योगेश मिश्रा चंद्र प्रकाश, मुकेश, बनवारी लाल डांगी,, विद्याधर चौधरी, वीरेंद्र बाबल संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22