[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस एन गर्ल्स बीएड कॉलेज में मजदूर दिवस पर विचार संगोष्ठी का अयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एस एन गर्ल्स बीएड कॉलेज में मजदूर दिवस पर विचार संगोष्ठी का अयोजन

एस एन गर्ल्स बीएड कॉलेज में मजदूर दिवस पर विचार संगोष्ठी का अयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बी एड छात्राध्यापिकाओं के द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में डॉ संतोष पिलानियां ने मजदूरों का देश की जी डी पी में योगदान के साथ-साथ देश में मजदूर वर्ग की भागीदारी के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कार्लमार्क्स जैसे महान व्यक्तित्व का मजदूरों के अधिकरों के लिए जो संघर्ष उन्होंने किया था। उसके बारे में विचार व्यक्त किये और चर्चा की, कि अगर इस जहां में मजदूर का न नामो निशां होता, फिर न होता हवामहल और न ही ताजमहल होता। जैसी पंक्तियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान छात्राध्यापिकाएं प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा, निकिता, कोमल, आयशा जहाँ ने भी मजदूरों पर कविता और विचारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। सहायक आचार्य जगदीश प्रसाद सैनी ने मजदूरों के कानूनी अधिकारी के बारे में जानकारी दी। डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी व सुन्दर मल सैनी ने भी विचार संगोष्ठी में अपने विचारों के माध्यम से अभिव्यक्ति दी ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22