[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रविंद्र भाटी को धमकी देने वालों का हो एनकाउंटर:मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बोले- गोगामेडी को खो चुके; जेड श्रेणी की मिले सुरक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रविंद्र भाटी को धमकी देने वालों का हो एनकाउंटर:मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बोले- गोगामेडी को खो चुके; जेड श्रेणी की मिले सुरक्षा

रविंद्र भाटी को धमकी देने वालों का हो एनकाउंटर:मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बोले- गोगामेडी को खो चुके; जेड श्रेणी की मिले सुरक्षा

जोधपुर : शिव विधायक व बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा के मांग को लेकर जोधपुर में राजपूत समाज ने प्रदर्शन किया और जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की। मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष ने तो भाटी को धमकी देने वालों का एनकाउंटर करने की बात कही।

राजपूत सभा के अध्यक्ष का कहना है कि पहले गोगामेडी ने भी सुरक्षा मांगी नहीं मिली और फिर उसकी हत्या हो गई थी, समाज अपना और कोई बेटा नहीं खोना चाहता है। उन्होंने रविंद्र को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

मारवाड़ राजपूत सभा ने मंगलवार कलेक्ट्रेट के बाहर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी व शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रदर्शन किया।

जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा, जिसमें भाटी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई । मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने बताया कि समाज के उभरते हुए नेता रविंद्र सिंह भाटी की जान की सुरक्षा जरूरी है। खांगटा ने बताया कि जो लोग रविंद्र सिंह भाटी को धमकियां दे रहे हैं, उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सरकार को तुरंत करनी चाहिए, जिससे प्रदेश में भाईचारा बना रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62