[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकानदार ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुकानदार ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या

दुकानदार ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या

उदयपुरवाटी : निकटवर्ती कोट बांध के निकट रात करीब 1 बजे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी गोपाल लाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया परिजनों के अनुसार विजय कुमार पुत्र बनवारी लाल मेघवाल निवासी बसावा, नवलगढ़ हाल निवासी नई सब्जी मंडी उदयपुरवाटी जो की कोट बांध में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कोट बांध के निकट फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जहां से मृतक युवक विजय कुमार को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। सुबह परिजनों के आने के पश्चात रविवार को पंचनामा करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान जेब में मोटरसाइकिल की चाबी, मोबाइल व पेन ड्राइव मिला। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला। देर रात 12 किलोमीटर दूर जाकर आत्महत्या करने के कारणों का पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक युवक विजय कुमार ने घूमचक्कर पर स्थित सालासर मोबाइल के नाम से दुकान कर रखी थी। जो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नई सब्जी मंडी स्थित किराए के मकान में कई दिनों से रहता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62