[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा से कोचिंग छात्रा लापता, यूपी तलाश रही पुलिस:होली पर वृंदावन भी गई थी; पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा से कोचिंग छात्रा लापता, यूपी तलाश रही पुलिस:होली पर वृंदावन भी गई थी; पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी

कोटा से कोचिंग छात्रा लापता, यूपी तलाश रही पुलिस:होली पर वृंदावन भी गई थी; पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी

कोटा : कोटा के अनंतपुरा इलाके से लापता कोचिंग छात्रा के बारे में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा को गायब हुए 9 दिन हो गए हैं। 23 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह घूम रही है।

अनंतपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया- छात्रा तृप्ति सिंह यूपी कौशांबी नगर की रहने वाली है। एक टीम वृंदावन,मथुरा में भी उसकी तलाश कर रही है। वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह गोबरिया बावडी इलाके में एक मकान में पीजी में रह रही थी। 21 अप्रैल को उसका टेस्ट था। वह सुबह टेस्ट देने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वापस मकान पर नहीं आई।

उसके घर वालों ने उसे कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इधर, वह घर नहीं पहुंची तो मकान मालिक ने भी कोचिंग में जानकारी दी। पीजी संचालिका की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के घरवाले भी कोटा पहुंच गए और छात्रा की तलाश में वह भी जुटे हुए हैं।

इधर, पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकालने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड से सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। एक टीम पुलिस ने यूपी भी भेजी है। सामने आया है कि होली पर छात्रा वृंदावन गई थी। ऐसे में एक टीम वृंदावन और मथुरा भी भेजी गई है जहां छात्रा के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22