विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया
विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया
जाजोद (सीकर) : ग्राम पंचायत जाजोद के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को एनजीसी इको क्लब की ओर से ऊर्जा संरक्षण वार्ता कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्या सुमन तोबड़िया ने बताया कि स्काउट और ईको क्लब प्रभारी विष्णु कुमार जोशी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रेमचंद सोलंकी, रघुनाथ प्रसाद महला, व्याख्याता घासीराम वर्मा, उप प्राचार्य गिरधारीलाल देवंदा ने ऊर्जा संरक्षण पर वार्ता की। इस दौरान विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया।
इसके बाद खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेले में समाज सेवा करने वाले स्काउट्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर फूलचंद कुड़ी, बलबीर वर्मा, विष्णु जोशी, महेंद्र खोखर, मुरारीलाल जाट, गजानंद मूंड, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038963


