[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो संदिग्ध युवकों का CCTV फुटेज सामने आया:मंडावा मोड़ पर बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला, पुलिस पहचान में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दो संदिग्ध युवकों का CCTV फुटेज सामने आया:मंडावा मोड़ पर बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला, पुलिस पहचान में जुटी

दो संदिग्ध युवकों का CCTV फुटेज सामने आया:मंडावा मोड़ पर बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला, पुलिस पहचान में जुटी

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड स्थित मान सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में सोमवार को लगी आग के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दो संदिग्ध युवक कॉम्प्लेक्स में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। कॉम्प्लेक्स मालिक ने इन्हें संदिग्ध मानते हुए इनसे जुड़े पांच सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।

इनमें संदिग्ध माने जा रहे दो युवक अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। जो कैफे में आग लगने की घटना के दौरान वहां मौजूद थे। सीसीटीवी में एक युवक कॉम्प्लेक्स में जाता दिखाई दे रहा है। मोबाइल से बात करता युवक सीढ़ियां चढ़ते समय रुकता है और दूसरे युवक को बुलाता नजर आ रहा है। दूसरा युवक खुद का मुंह छिपाते हुए सीढ़ियां चढ़ता दिख रहा है। दूसरे सीसीटीवी में सबसे पहला युवक सीढ़ियों से उतर कर नीचे बेसमैंट में जाता दिखाई दे रहा है।

अन्य फुटेज में वह दुबारा कैफे की ओर से जाता दिख रहा है। इस मामले को लेकर कॉम्प्लेक्स संचालक प्रकाश मान की ओर से कोतवाली थाने में दो अज्ञात युवकों पर आग लगाने का मामला दर्ज कराया गया था। कोतवाली पुलिस इस घटना को लेकर अभय कमांड से सीसीटीवी के जरिए युवकों की पहचान में जुटी हुई है।

सवाल आग लगी या लगाई गई

इस संबंध में जिस दिन यह हादसा हुआ,उसी दिन हमारे मीडिया कर्मी ने दुकानदारों व मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर यह सवाल उठाया था कि आग लगी या लगाई गई? क्योंकि दुकानदारों का कहना था कि जिस कैफे में आग लगी थी, उसका बिजली कनेक्शन दो माह पहले ही कट गया था।

ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लग ही नहीं सकती। इसके साथ ही कैफे संचालक व उसमें काम करने वाले दो युवकों के बीच पगार को लेकर विवाद भी उजागर किया था। अब पुलिस भी यह मान रही है कि आग लगी नहीं, लगाई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62