[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन:दीवार तोड़ने का जताया विरोध, पालिका ने कहा-रास्ता बंद नहीं होने देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन:दीवार तोड़ने का जताया विरोध, पालिका ने कहा-रास्ता बंद नहीं होने देंगे

नवलगढ़ में पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन:दीवार तोड़ने का जताया विरोध, पालिका ने कहा-रास्ता बंद नहीं होने देंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़ के पीपली चौक में रातों-रात रास्ते के बीच बनाई गई दीवार को पालिका प्रशासन ने तोड़ दिया था। दीवार तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार धर्माणी ढाणी के लोगों ने नगरपालिका में विरोध-प्रदर्शन किया। ढाणी के लोगों ने कहा कि इस रास्ते को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है, शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होनी है, लेकिन नगरपालिका ने दीवार को हटा दिया। ढाणी के लोगों ने ईओ रामरतन चौधरी से वार्ता की।

ईओ रामरतन चौधरी ने कहा कि किसी भी सूरत में रास्ते बंद नहीं करने दिए जाएंगे। रास्ते की दीवार को लेकर कोर्ट का कोई स्टे नहीं है। कोर्ट अगर दीवार दोबारा बनाने का आदेश देगा तो दीवार बनाकर दे देंगे। गौरतलब है कि यह दीवार 9 अप्रैल की रात को बनाई गई थी, दीवार बनाने से रास्ता बंद हो गया था। जानकारी के अनुसार ईओ रामरतन चौधरी के निर्देश पर पालिका के अधिकारी मौके पर पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। पालिका प्रशासन ने जेसीबी से रास्ते में बनाई गई दीवार को गिरा दिया था।

रास्ता बंद करने वाले धर्माणी ढाणी के लोगों का कहना है कि जहां पर दीवार बनाई गई थी, वहां कभी सार्वजनिक रास्ता नहीं था, इसलिए सर्वसम्मति से रास्ता बंद किया गया था, जबकि दूसरे पक्ष लोगों का कहना था कि यह रास्ता 15 साल से चालू था, लेकिन इस रास्ते में रातो-रात दीवार बनाकर बंद कर दिया गया, जो गलत है। दूसरे पक्ष के लोग लगातार दीवार हटाने की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62