[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया बंद हो : अग्रवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया बंद हो : अग्रवाल

विश्व पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी, पौधारोपण कार्यक्रम हुआ

झुंझुनूं : जिला पर्यावरण सुधार समिति के सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया बंद हो। हालांकि कानूनन प्लास्टिक के कैरी बैग्स आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इस प्रतिबंध को सख्ताई से लागू करने के लिए आमजन को भी सहयोग करना होगा। अग्रवाल सोमवार को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सौजन्य तथा वन विभाग झुंझुनूं व जिला पर्यावरण सुधार समिति के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर बीड़ के हिरण अभ्यारण क्षेत्र में आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाने को लेकर आमजन में काफी जागरूकता आई है। लेकिन हम ना केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें। तभी हमारी पृथ्वी हरी-भरी रह सकेगी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएफओ बीएल नेहरा ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि समस्त ब्रह्मांड में मात्र पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है। जिस पर जीव की उत्पत्ति है और जीव विराजमान है। वर्तमान परिदृश्य में संपूर्ण संसार में प्लास्टिक पृथ्वी के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए हमें सभी को मिलकर पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करना है। कार्यक्रम में सहायक उप वन संरक्षक संजय कुमार, कमलचंद, श्रवण झाझड़िया व क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सैनी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राणी सती जी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारत का भविष्य बच्चे हैं और बच्चों में यह प्राथमिक शिक्षा से ही पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि अगर ब्रह्मांड में जीव को विराजमान रखना है तो हमें पृथ्वी को सुरक्षित करनी पड़ेगी और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है पौधारोपण करना।

इस अवसर पर अतिथियों और बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। इससे पहले सभी विद्यार्थियों ने हिरण सफारी की और हिरण की अटखेलियां देखी। कार्यक्रम में चित्रकला, गायन और नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही छात्राओं को प्रतीक​ चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। शक्ति सदन की केंद्र अधीक्षक भंवरी देवी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में नमश्विनी जोशी, खुशी नायक व कनक हिसारिया, नारा लेखन में कोमल सैनी, भाविका टेलर, अर्पिता मारवाल तथा गीत-गायन प्रतियोगिता में अवनी पांडे, उजमा बानो व खुशी सैनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मान महेंद्र सिंह भाटी, पर्यावरण सुधार समिति की लेखाकार सोनम सैनी, कोषाध्यक्ष अभिषेक मुरारका आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62