[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे के लिए गहलोत कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार:वैभव का चुनावी घोषणा पत्र देकर लोगों से मांग रहे समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटे के लिए गहलोत कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार:वैभव का चुनावी घोषणा पत्र देकर लोगों से मांग रहे समर्थन

बेटे के लिए गहलोत कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार:वैभव का चुनावी घोषणा पत्र देकर लोगों से मांग रहे समर्थन

जालोर : जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर बेटे वैभव के प्रचार में पिता अशोक गहलोत ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम गहलोत ने सोमवार को जालोर में आधे घंटे तक डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उनके हाथ में कांग्रेस प्रत्याशी बेटे वैभव गहलोत का चुनावी घोषणा पत्र तरक्की एक्सप्रेस का पर्चा था।

उन्होंने पर्चे वितरित कर बेटे को समर्थन और वोट देने की अपील की। प्रचार के दौरान गहलोत ने टैक्सी में बैठी सवारियों से आने-जाने के किराए की जानकारी भी ली।

जालोर में तिलक द्वार के बाहर सब्जी बचेने वाली महिला को चुनावी पर्चा देने के बाद देकर प्रचार-पसार करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जालोर में तिलक द्वार के बाहर सब्जी बचेने वाली महिला को चुनावी पर्चा देने के बाद देकर प्रचार-पसार करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

लोकसभा चुनाव को लेकर जालोर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम व कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत चुनावी मैदान में हैं। दोनों के समर्थन में बड़े नेता जालोर सिरोही का रुख कर रहे हैं।

पूर्व सीएम सोमवार सुबह 11 बजे बेटे का प्रचार करने सड़क पर उतरे। गहलोत ने बागोड़ा रोड पर दुकानों, सब्जी के ठेलों, टैक्सी वालों व राहगीरों को प्रचार का पर्चा थमाया। हालांकि यह प्रचार प्रसार कुछ गिनी-चुनी दुकानों और लोगों तक ही सीमित रहा। वे आधे घंटे तक घूमकर लोगों से मिले। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय के लिए निकल गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62