[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान विवाद:युवक के भाई को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान विवाद:युवक के भाई को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान विवाद:युवक के भाई को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

सीकर : ऑनलाइन गेम खेल रहे युवकों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। गेम खेलते समय युवकों में आपसी कहासुनी हो गई और एक-दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो गए। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पंकज कुमार (24) निवासी धोद ने बताया कि पंकज रात के करीब 9:40 बजे ग्रीन वैली होटल के बाहर बैठा था। तभी पांच-छह युवक पंकज कुमार के पास आए और कहने लगे कि पंकज के भाई विकास ने ऑनलाइन गेम खेलते समय उनके साथ विवाद किया है। अब हम तुम दोनों भाइयों को सबक सिखाएंगे। यह कह कर आरोपी युवक पंकज के साथ मारपीट करने लग गए।

युवक के साथ मारपीट होती देख कर आस-पास के दुकानदार व अन्य लोग आए जिन्होंने पंकज का बीच-बचाव किया। आरोपी युवक जाते समय दोनों भाइयों को जान से खत्म करने की धमकी देकर गए हैं। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89