[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में हनुमान जन्मोत्सव का लक्खी मेला शुरू:3 दिन में लाखों श्रद्धालु करेंगे बाबा के दर्शन, कमेटी ने ठंडे पानी और मेडिकल की व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सालासर में हनुमान जन्मोत्सव का लक्खी मेला शुरू:3 दिन में लाखों श्रद्धालु करेंगे बाबा के दर्शन, कमेटी ने ठंडे पानी और मेडिकल की व्यवस्था

सालासर में हनुमान जन्मोत्सव का लक्खी मेला शुरू:3 दिन में लाखों श्रद्धालु करेंगे बाबा के दर्शन, कमेटी ने ठंडे पानी और मेडिकल की व्यवस्था

सुजानगढ़ : सालासर बालाजी का हनुमान जन्मोत्सव पर भरने वाला तीन दिवसीय लक्खी मेला रविवार से शुरू हुआ। मेले में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु बालाजी के दर्शन करेंगे। रविवार को बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु सालासर पहुंचे। जिनके लिए मन्दिर मैनेजमेंट की ओर से छाया, पानी सहित सुरक्षा और मेडिकल की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

सालासर बालाजी का हनुमान जन्मोत्सव पर भरने वाला तीन दिवसीय लक्खी मेला रविवार से शुरू हुआ
सालासर बालाजी का हनुमान जन्मोत्सव पर भरने वाला तीन दिवसीय लक्खी मेला रविवार से शुरू हुआ

हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि इस बार बालाजी के दर्शनों के लिए भक्तों को अपनी बारी के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की एक साथ सात लाइनें चलेगी। इसके चलते हर एक घंटे में करीब 10 हजार श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। पुजारी ने बताया कि रविवार सुबह से शाम 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाई।

मेले में हाजारों भक्त बालाजी के दर्शन करने पहुंचे।
मेले में हाजारों भक्त बालाजी के दर्शन करने पहुंचे।

यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि मेले में गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिग जैग पर छाया व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मी और मंदिर परिसर सहित कई जगह पर मंदिर कमेटी की तरफ से निजी गार्डों को लगाया गया है। पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। मेला कंट्रोल रूम का उद्घाटन सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया व एएसपी दिनेश कुमार ने किया। मेला कंट्रोल रूम से प्रशासनिक अधिकारी हर पल नजर रखेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62