झुंझुनूं में 9.73 लाख मतदाताओं ने नहीं डाला वोट:निर्वाचन विभाग ने जारी किए आंकड़े; 20.68 लाख में से 10.94 लाख ने किया मतदान
झुंझुनूं में 9.73 लाख मतदाताओं ने नहीं डाला वोट:निर्वाचन विभाग ने जारी किए आंकड़े; 20.68 लाख में से 10.94 लाख ने किया मतदान

झुंझुनूं : लोकसभा चुनाव की झुंझुनूं सीट पर 9.73 लाख लोग घरों से वोट डालने ही नहीं निकले। यही कारण रहा कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 9.82 प्रतिशत मतदान कम हुआ।
इस बार कुल 20.68 लाख मतदाताओं में से 10 लाख 94 हजार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 5 लाख 60 हजार पुरुष, 5 लाख 33 हजार महिलाएं व 7 ट्रांसजेंडर्स शामिल हैं। कुल मतदान प्रतिशत 52.29 रहा।

मतदान का यह फाइनल डेटा जिला निर्वाचन विभाग ने शनिवार को जारी किया। अब मतगणना 4 जून को होगी। 8 विधानसभा सीटों वाली झुंझुनूं लोकसभा में पुरुषों का मतदान 51.92, महिलाओं का 54.03 और ट्रांसजेंडर्स का 53.85 फीसदी रहा।
मतदान तक 5 लाख 19 हजार पुरुष व 4 लाख 48 हजार महिलाएं बूथों तक नहीं पहुंच पाई।

मंडावा विधानसभा में महिला, झुंझुनूं में पुरुषों ने डाले सर्वाधिक वोट
आठों विधानसभा क्षेत्र में महिला वर्ग में सबसे ज्यादा मतदान वाला विधानसभा क्षेत्र मंडावा रहा। जबकि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने सबसे कम वोट डाले। इसी तरह पुरुष वर्ग में ज्यादा मतदान वाला विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं रहा और सबसे कम मतदान वाला विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी रहा। मंडावा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा 58.27 रहा।
जबकि सबसे कम पिलानी विधानसभा क्षेत्र का 49.36 प्रतिशत रहा। पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा मतदान झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 57.43 प्रतिशत रहा। जबकि सबसे कम खेतड़ी में 47.63 प्रतिशत रहा।
विधानसभा | पुरुष वोट प्रतिशत | महिला वोट प्रतिशत | कुल मतदान प्रतिशत |
झुंझुनूं | 57.43 | 57.97 | 57.69 |
पिलानी | 50.03 | 49.35 | 49.71 |
सूरजगढ़ | 50.50 | 51.20 | 51.02 |
मंडावा | 53.05 | 58.26 | 55.56 |
नवलगढ़ | 51.12 | 52.83 | 51.94 |
उदयपूरवाटी | 54.61 | 56.85 | 55.68 |
फतेहपुर | 49.96 | 55.74 | 52.73 |
खेतड़ी | 47.63 | 49.54 | 48.54 |