[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट देने के लिए ये छुटि्टयां लेकर दुबई, हैदराबाद व मुंबई से आए हैं, आप तो यहीं हैं, वोट जरूर डालिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वोट देने के लिए ये छुटि्टयां लेकर दुबई, हैदराबाद व मुंबई से आए हैं, आप तो यहीं हैं, वोट जरूर डालिए

वोट देने के लिए ये छुटि्टयां लेकर दुबई, हैदराबाद व मुंबई से आए हैं, आप तो यहीं हैं, वोट जरूर डालिए

झुंझुनूं : आज आपका पहला दायित्व बनता है कि आप मतदान जरूर करें। यदि आप जरूरी काम होने का बहाना बनाते हैं तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए। हम आपको ऐसे मतदाताओं के बारे में बता रहे हैं जो अपने व्यस्त समय और नौकरी से अवकाश लेकर हजारों किमी का सफर तय कर वोट देने आए हैं। यदि वे इतनी दूर से मतदान के लिए आ सकते हैं तो हमें तो अपने घरों से निकलकर नजदीकी बूथ तक ही जाना है और अपना कर्तव्य निभाते हुए वोट डालना है। मतदान केंद्र पर आपकी सुविधा के लिए प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं। बूथ पर छाया पानी की व्यवस्था भी की गई है। कई बूथ आदर्श केंद्र होंगे। 70 बूथों को आर्मी, शेखावाटी कल्चर, ग्रीन व स्पोर्ट्स थीम पर सजाया गया है।

ताकि इन बूथों पर आपको अपनेपन और सकून का अहसास हो। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 400 से 500 किमी दूरी से कई जवान भी आए हैं। यह सब अपना फर्ज निभाने आए हैं, इसलिए हमें भी वोट देकर फर्ज निभाना है। बिसाऊ के टांई के विनोद कुमार भार्गव पंजाब से वोट देने के लिए आए हैं। ज्योतिषाचार्य विनोद भार्गव ने बताया कि वह चुनाव में मतदान करने के लिए विशेष तौर से गांव आए हैं। इनका कहना है कि उनके एक वोट से केंद्र की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। इस सोच के साथ में वोट करने के लिए गांव आया है। इस्लामपुर निवासी खुशी मोहम्मद लोहार संयुक्त अरब अमीरात में जॉब करते हैं।

विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाए थे, लेकिन इस बार तय किया कि वोट जरूर डालेंगे। इसलिए पांच दिन की छुट्‌टी लेकर आए रहे हैं। खुशी मोहम्मद ने बताया कि 21 अप्रैल को वापस जाएंगे। वोट के लिए बेहद उत्साहित हैं। जिले में शुक्रवार को होने वाले चुनाव के दौरान 5209 पुलिस जवानों व अधिकारियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। सामान्य पोलिंग बूथों पर एक-एक जवान तैनात रहेगा। एक ही कैंपस में तीन बूथ होने पर एक अतिरिक्त जवान रहेगा। चार बूथ वाले स्थानों पर दो होमगार्ड एक्सट्रा लगाए जाएंगे। 333 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया जाएगा। इनमें से 135 संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। शेष 198 पर पुलिस व आरएसी के जवानों को लगाया गया है। जिले में चुनाव के लिए पैरामिलिट्री फोर्सेज की 9 कंपनियां तथा आरएसी की तीन कंपनियां तैनात रहेंगी। होमगार्ड के 1015 जवान व पुलिस के 1965 जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं।

चुनाव के दौरान हर पांच मिनट में पुलिस मोबाइल, क्यूआरटी व सेक्टर पुलिस राउंड करती रहेगी। बुडाना के निकट नीमड़ावाली ढाणी निवासी अंकित कुमार सैनी हैदराबाद रहते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने चुनाव के लिए एक सप्ताह की छुट्‌टी ली है। एक-एक वोट की कीमत है। इसलिए मैं वोट डालने के लिए आया हूं। वोट डाल कर जाऊंगा, देश के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए परिवार के साथ आया हूं। जीवा वाली ढाणी निवासी महेंद्र कुमार मुंबई में जॉब करते हैं। वोट डालने के गांव आए हैं। महेंद्र ने बताया कि वे अक्सर त्योहार या शादी समारोह के वक्त घर आते हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव है। चुनाव भी पर्व से कम नहीं है। इसलिए अपना वोट डालने के लिए आए हैं। मेरे एक वोट से बनेगी केंद्र सरकार।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet