[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक-दूसरे का हाथ बांधकर बांध में कूदे युवक-युवती:डर था घरवाले शादी के लिए राजी नहीं होंगे, गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

एक-दूसरे का हाथ बांधकर बांध में कूदे युवक-युवती:डर था घरवाले शादी के लिए राजी नहीं होंगे, गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाला शव

एक-दूसरे का हाथ बांधकर बांध में कूदे युवक-युवती:डर था घरवाले शादी के लिए राजी नहीं होंगे, गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाला शव

पाली : घरवालों से शादी के लिए सहमति नहीं मिलने के डर से गुरुवार सुबह प्रेमी युगल ने बांध में कूदकर सुसाइड कर लिया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव को निकाला गया।

सुमेरपुर थाना इंचार्ज भारत सिंह रावत ने बताया- मृतक युवक-युवती एक ही समाज के थे और शादी करना चाहते थे। उन्हें डर था कि परिवार इसके लिए राजी नहीं होगा। इसलिए दोनों ने जवाई बांध में कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, घटनास्थल से दोनों की चप्पल और एक मोबाइल मिला। साथ ही पार्किंग स्थल पर खड़ी बाइक को भी जब्त किया गया।

जवाई बांध में प्रेमी जोड़े के कूदने की सूचना पर मौके पर पहुंची सुमेरपुर थाना पुलिस।
जवाई बांध में प्रेमी जोड़े के कूदने की सूचना पर मौके पर पहुंची सुमेरपुर थाना पुलिस।

भारत सिंह ने बताया – घटनास्थल से बरामद मोबाइल से सिर्फ एक नम्बर पर ही बात हुई थी। जानकारी पुख्ता होने पर गोताखोरों को मौके पर बुलाया। करीब 4 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पहले युवती के शव को निकाला गया। इसके करीब दो घंटे बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे युवक का शव निकाला गया।

युवक-युवती की पहचान सिरोही जिले के पोसालिया गांव निवासी रमेश कुमार (22) पुत्र जोगाराम मीणा और पाली जिले के पुराड़ा (सुमेरपुर) निवासी गंगा (20) पुत्री लच्छाराम मीणा के रूप में हुई। दोनों के शव सुमेरपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

दोनों गमछे से हाथ बांध कर एक साथ कूदे
पुलिस ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका गमछे से एक-दूसरे का हाथ बांधकर पानी में कूदे थे। लेकिन बांध में कूदने के बाद लड़के का हाथ गमछे से खुल गया। लड़की का शव मिला तो उसके एक हाथ पर गमछा बंधा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet