[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनसीईआरटी ने 11 भाषाओं में तैयार की बुक:अब कक्षा एक से पांचवीं तक कॉमिक्स बनाएगी पढ़ाई को रोचक, बच्चों के लिए चुटकुलों के साथ व्यावहारिक बातों को समझना होगा आसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनसीईआरटी ने 11 भाषाओं में तैयार की बुक:अब कक्षा एक से पांचवीं तक कॉमिक्स बनाएगी पढ़ाई को रोचक, बच्चों के लिए चुटकुलों के साथ व्यावहारिक बातों को समझना होगा आसान

एनसीईआरटी ने 11 भाषाओं में तैयार की बुक:अब कक्षा एक से पांचवीं तक कॉमिक्स बनाएगी पढ़ाई को रोचक, बच्चों के लिए चुटकुलों के साथ व्यावहारिक बातों को समझना होगा आसान

उदयपुर : अब कक्षा एक से 5वीं तक की पढ़ाई और भी मजेदार होने वाली है। एनसीईआरटी ने देश की 11 मान्यता प्राप्त भाषाओं में एक कॉमिक बुक तैयार की है। इस बुक को ‘लेट्स मूव फॉरवर्ड’ (आइए आगे बढ़ें) नाम दिया है। आगामी जुलाई माह से इसे प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा।

इस बुक के माध्यम से बच्चों को मजेदार चुटकुलों के साथ जीवन में काम आने वाली व्यावहारिक बातों को समझाया जाएगा। कॉमिक चित्रों के साथ चटपटे संवादों से बच्चों की भी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनका मानसिक विकास होगा। बच्चे सामान्य किताबों के मुकाबले कॉमिक्स आदि को पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं।

कॉमिक बुक में दर्शाए गए चित्र और आम बोलचाल के शब्द बच्चों को आकर्षित करते हैं। इसी को देखते हुए एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने यह कवायद की है। बुक को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, तमिल, बांग्ला सहित 11 मान्यता प्राप्त भाषाओं में तैयार किया गया है।

एक्सपर्ट कमेटी ने तैयार की किताब की थीम, 11 विषय शामिल

एनसीईआरटी ने यह बुक देश की ई-लाइब्रेरी में शामिल की है व ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सभी राज्यों के शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी है। जुलाई से इसे कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाना जरूरी होगा। समग्र शिक्षा अभियान उदयपुर के एडीपीसी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में राजस्थान राज्य शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं। पालना सीडीईओ, डीईओ व अति. परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान को करानी है।

एनसीईआरटी ने किताब तैयार करने को लेकर एक्सपर्ट्स की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने इसकी थीम तैयार की और 11 विषयों से जुड़े किस्से इसमें शामिल किए। इन विषयों में स्वास्थ्य, आपसी संबंध, नैतिक मूल्य, नागरिकता, जेंडर समानता, पोषण, स्वच्छता, स्वस्थ जीवन, सुरक्षा, सोशल मीडिया और व्यवहार शामिल हैं। साथ ही स्कूल स्तर पर चल रहे हेल्थ और वेलनेस प्रोग्राम को भी इसमें जोड़ दिया गया है।

अब एनिमेटेड वीडियो से पढ़ाई की तैयारी

एनसीईआरटी इसी किताब के आधार पर एक एनिमेटेड वीडियो बनाने की तैयारी में जुटी है। अभी हिंदी, अंग्रेजी में तो वीडियो तैयार कर लिए हैं, लेकिन अन्य भाषाओं में भी इसे तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत सप्ताह में एक दिन वीडियो के माध्यम से भी पढ़ाया जाना है। ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बना रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet