रामनवमी पर शहर में हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा:हनुमान, भगवान श्रीकृष्ण और शिव-पार्वती की सजाई भव्य झांकी
रामनवमी पर शहर में हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा:हनुमान, भगवान श्रीकृष्ण और शिव-पार्वती की सजाई भव्य झांकी
चूरू : चूरू में रामनवमी के मौके पर बुधवार दोपहर शहर के इंद्रमणि पार्क से हिंदू संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयघोष के साथ डीजे पर युवक युवतियां नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा में शहर के संत और महंतों को बग्गी में बैठाया गया। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इंद्रमणि पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा धर्मस्तूप चौकी, नई सड़क, मुमताज अस्पताल, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा, गुदड़ी बाजार, मोजासिया होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक आयोजन हुए। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, हनुमान, शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां सजाई गई। शहर में जगह-जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए व्यापारियों ने तोरण द्वार बांधे। डीजे की धुन पर थिरकते युवक युवतियां जय श्रीराम के जयघोष लगा रहे थे। शोभायात्रा में मंजू झाझड़िया, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, सभापति पायल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, दीनदयाल सैनी, सुशील लाटा, विक्रम सिंह कोटवाद, सुरेश सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल सैनी, निरंजन सैन, सुधाकर सहल और नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल सहित हिंदू धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010589

