[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टीज ने किया गौशाला अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टीज ने किया गौशाला अवलोकन

ना केवल गौ सेवा की अपितु गौ सेवा में गोदान का भी दी स्वीकृति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में बुधवार अपराह्न 4:00 बजे श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टीज ने गौशाला अवलोकन कर ना केवल गौ माता को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर गौ सेवा की अपितु गौ सेवा में गोदान की भी स्वीकृति दी। जब उन्हें बताया गया की गौशाला गिर गाय ग्यारह गौ भक्तों की ओर से लेकर आने वाली है तो उन्होंने सहर्ष अपनी ओर से भी एक गिर गाय लाने की स्वीकृति दी।

ट्रस्टीज राजकुमार खेतान, अशोक खेतान, राकेश खेतान, शिशिर खेतान एवं आलोक खेतान का श्री गोपाल गौशाला की ओर से दुपट्टा ओढाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेटं कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे परमेश्वर हलवाई ने उपस्थित सभी जन से ट्रस्टीज का परिचय करवाया और बताया कि खेतान ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष न केवल श्री गोपाल गौशाला अपितु श्री बंधे का बालाजी मंदिर ट्रस्ट, आदर्श बाल निकेतन स्कूल, अग्रवाल समाज एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था सहित शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं में अनवरत रूप से सहयोग किया जाता रहा है, वर्तमान में उनके द्वारा नव निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर के लिए 51 लाख रुपए भूमि का सहयोग भी दिया गया है।

इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष संजय राणासरिया, पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान, संपत्त चुडैलावाला, परमेश्वर हलवाई, विपिन राणासरिया, नरोत्तम लाल राणासरिया एवं नितिन नारनोली सहित अन्य जन उपस्थित थे।

अग्रवाल समाज झुंझुनूं की ओर से परमेश्वर हलवाई, अध्यक्ष संपत्त चुडैलावाला एवं पीआरओ डॉक्टर डी एन तुलस्यान द्वारा रोड नंबर दो पर प्रस्तावित अग्रसेन द्वार हेतु उन्हें मौका मुआयना करवाया गया जिस पर उन्होंने अन्य ट्रस्टीज से बात कर स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व ट्रस्टीज ने नव निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर की जमीन का मौका मुआयना भी परमेश्वर हलवाई, डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं इस्कॉन झुंझुनूं कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन केजडीवाल की उपस्थिति में किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89