[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिरोही में वैभव गहलोत ने लुंबाराम के पैर छुए:बोले- आप हमारे बुजुर्ग, आशीर्वाद बनाए रखिएगा; जनसम्पर्क के दौरान आमने-सामने आया काफिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिरोही में वैभव गहलोत ने लुंबाराम के पैर छुए:बोले- आप हमारे बुजुर्ग, आशीर्वाद बनाए रखिएगा; जनसम्पर्क के दौरान आमने-सामने आया काफिला

सिरोही में वैभव गहलोत ने लुंबाराम के पैर छुए:बोले- आप हमारे बुजुर्ग, आशीर्वाद बनाए रखिएगा; जनसम्पर्क के दौरान आमने-सामने आया काफिला

जालोर : जालोर लोकसभा सीट से भाजपा के लुंबाराम चौधरी और कांग्रेस के वैभव गहलोत आमने-सामने हैं। रविवार को दोनों ही प्रत्याशी सिरोही विधानसभा क्षेत्र में अपने दौरे पर थे। इस दौरान जब दोनों आमने-सामने हुए तो कार वैभव गहलोत ने लुंबाराम चौधरी का आशीर्वाद लिया और उनसे मुलाकात की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खासा शेयर किया जा रहा है। वीडियो रविवार शाम का है।

वीडियो रविवार शाम 4 बजे का शिवगंज-सिरोही के बीच पर चोटिला गांव का है। यहां मीणा समाज का गौतम ऋषि का मेला लगा था। वहां वैभव मेले में पहुंच रहे थे वहीं लुंबाराम मेले से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों मिले। वैभव ने लुंबाराम से कहा- मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखना। वहीं लुंबाराम ने भी कहा-आप भी आशीर्वाद बनाए रखना।

सिरोही विधानसभा क्षेत्र में दोनों प्रत्याशियों की मुलाकात हुई।
सिरोही विधानसभा क्षेत्र में दोनों प्रत्याशियों की मुलाकात हुई।

लुंबाराम का लिया आशीर्वाद

वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों ही प्रत्याशियों का काफिला हाईवे पर रुका है। इतने में वैभव गहलोत अपनी कार से उतारकर लुंबाराम की कार की तरफ जाते नजर आते हैं। लुम्बाराम भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इसके बाद वैभव पहले उनके पैर छूते हैं। इसके बाद चौधरी उनसे हाथ मिलाते हैं। दोनों के बीच करीब 2 से 3 मिनट बातें भी होती है। इसका वीडियो किसी समर्थक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

रविवार को भीनमाल में हुई जनसभा में प्रियंका ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
रविवार को भीनमाल में हुई जनसभा में प्रियंका ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

रविवार को प्रियंका की भीनमाल में सभा

बता दें कि रविवार को ही प्रियंका गांधी की भीनमाल में सभा भी थी। वे कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में यहां सभा करने आई थी। उन्होंने यहां पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा- आपके ध्यान को भटकाने वाली बातें हो रही हैं। अजीब सी बहकी-बहकी बातें हो रही हैं।

प्रियंका ने कहा- अभी मोदी जी राजस्थान आए तो कह दिया कि आपके जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव का जन्म कश्मीर में हुआ। कभी वो अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं। कभी शेखीबाजी होती है। कभी अपने भाषण में कबीरदास को गोरखनाथ जी से मिलवा देते हैं।

हिमांशी जालोर की रामपुरा कॉलोनी में पहुंची थी। यहां उन्होंने सैनी समाज के लोगों से मुलाकात की।
हिमांशी जालोर की रामपुरा कॉलोनी में पहुंची थी। यहां उन्होंने सैनी समाज के लोगों से मुलाकात की।

वैभव को हरा दिया तो आगे टिकट कौन देगा

इससे पहले वैभव की पत्नी हिमांशी गहलोत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा। इसमें वे वैभव के लिए माली समाज से समर्थन की अपील करती नजर आई थी। हिमांशी गहलोत ने कहा- आपके यहां खुद के समाज के लड़के को टिकट मिला है। हमारे समाज के लोग राजनीति में बहुत कम हैं। अब वक्त आ गया है, इस बात को समझने की जरूरत है। हमारे समाज के पूरे भारत में कितने तो मुख्यमंत्री हैं बता दीजिए? कितने मंत्री हैं और कितने ही राजनेता हैं, जो अच्छे पदों पर बैठे हैं? अंगुलियों पर गिनती कर सकते हैं, इतने ही हैं। अगर मेरे माली लोग ही एक माली लड़के को हरा देंगे तो क्या कोई कभी टिकट देगा?

हिमांशी ने वहां मौजूद एक युवक से पूछा क्या आप माली हो? युवक ने हां कहा तो हिमांशी ने कहा- यह भइया अगर पार्षद बनता है, फिर टिकट मांगने जाएगा और कहेगा कि मैं माली हूं, पार्टी भी सोचेगी की जनता माली के साथ खड़ी है, इसको टिकट दो। अगर वैभव गहलोत को हरवा दिया तो आगे कौन टिकट देगा?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89