[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरफ्तार 11 ट्रेनी SI को मिली जमानत:कोर्ट ने पहले जेल भेजने के ऑर्डर किए थे; बोले- एसओजी ने जबरन पैसों के लेन-देन लिखवाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरफ्तार 11 ट्रेनी SI को मिली जमानत:कोर्ट ने पहले जेल भेजने के ऑर्डर किए थे; बोले- एसओजी ने जबरन पैसों के लेन-देन लिखवाए

गिरफ्तार 11 ट्रेनी SI को मिली जमानत:कोर्ट ने पहले जेल भेजने के ऑर्डर किए थे; बोले- एसओजी ने जबरन पैसों के लेन-देन लिखवाए

जयपुर : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में नकल कर पास करने वाले 11 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर(SI) और एक कॉन्स्टेबल को शुक्रवार को जयपुर एसओजी कोर्ट ने जमानत दे दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पहले आरोपियों को जेल भेजने का ऑर्डर दिया था।

सुनवाई के दौरान ट्रेनी एसआई ने आरोप लगाया था कि एसओजी अफसरों ने उनकी पुरानी नोटबुक लाकर जबरन पैसों के लेन-देन के बारे में लिखवाया है। वहीं, जिनके पास पुरानी नोटबुक नहीं थी, उनसे खाली पेपर पर लिखवाया है।

इसके साथ ही एसओजी ने मामले में एक हैंडलर संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया है। संजय कुमार को भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड किया गया। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में गुरुवार को चूरू के रहने वाले संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संजय कुमार पेपर लीक के मास्टरमाइंड यूनिक भांबू का हैंडलर है।

एडीजी ने बताया- संजय कुमार का काम पेपर लीक के दौरान अपनी गाड़ी से अभ्यर्थियों को पेपर पहुंचाना और उसके बाद केंद्र पर पहुंचाने का काम था। इस दौरान वह ध्यान रखता था कि कोई अभ्यर्थी पेपर के बारे में किसी और से बातचीत नहीं करे।

11 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर(SI) और एक कॉन्स्टेबल को कोर्ट ने जेसी भेज दिया।
11 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर(SI) और एक कॉन्स्टेबल को कोर्ट ने जेसी भेज दिया।

आरोपी हैंडलर को रिमांड पर सौंपा
एसओजी सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपी संजय कुमार से पूछताछ में कई हैंडलर और पेपर लीक में वर्किंग को लेकर खुलासे होने की संभावना है। माना जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण में जल्दी अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एसओजी ने जबरन पैसों का लेन-देन लिखवाया
वकील विपुल शर्मा ने बताया कि कोर्ट में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने एसओजी पर उनकी पुरानी नोटबुक में नकल को लेकर दिए गए पैसों का विवरण लिखवाने का आरोप लगाया। एसओजी की ओर से उनके घर से पुरानी नोटबुक मंगवाई गई। इसमें पेपर के लिए किसको कितना पैसा और कब दिया गया यह जबरन लिखवाया गया है। जिनके पास नोटबुक नहीं मिली। उनसे सादे पेपर पर पैसों के लेन-देन को लेकर लिखवाया गया है।

कोर्ट से मिली ट्रेनी SI और कॉन्स्टेबल को जमानत
आरोपियों के वकील वेदांत शर्मा ने बताया- SOG की ओर से 11 ट्रेनी SI और कॉन्स्टेबल को बिना गिरफ्तार किए पूछताछ की गई थी। 24 घंटे बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाने पर कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई थी। इसे मंजूरी देते हुए कोर्ट की ओर से डिफॉल्ट बेल की मंजूरी दे दी गई।

ये है मामला
बता दें कि एसओजी की टीम 2 अप्रैल को सुबह करीब 9.30 राजस्थान पुलिस एकेडमी (RPA) पहुंची थी। यहां तीन घंटे तक आरोपियों से पूछताछ की थी। इसके बाद 15 ट्रेनी एसआई को डिटेन कर एसओजी मुख्यालय लाया गया था। इसमें 2 महिला और 13 पुरुष सब इंस्पेक्टर शामिल थे। यहां पूछताछ के बाद 3 अप्रैल को 11 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके अलावा एसओजी ने जोधपुर कमिश्नरेट के सदर बाजार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल अभिषेक बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया था। अभिषेक बिश्नोई एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पास हुआ था, लेकिन उसने जॉइन नहीं किया था।

एसओजी ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

  • सुरेंद्र बगड़िया पुत्र हरिराम बगड़िया निवासी ढाका की ढाणी, पुलिस थाना सदर, तहसील धोद (सीकर) मेरिट : 3
  • दिनेश बिश्नोई पुत्र लहरा राम निवासी हाउसिंग बोर्ड कुड़ी भगतासनी (जोधपुर) मेरिट : 6
  • माला राम बिश्नोई पुत्र मांगीलाल निवासी डोली कला, तहसील कल्याणपुर (बाड़मेर) मेरिट : 10
  • राकेश पुत्र सुरेश कुमार जाट निवासी माली गांव, पुलिस थाना बगड़ (झुंझुनूं) मेरिट : 13
  • सुभाष बिश्नोई पुत्र अर्जुन राम बिश्नोई निवासी गुढा बिश्नोईया (जोधपुर) मेरिट : 28
  • अजय बिश्नोई पुत्र बाबू राम बिश्नोई, निवासी विनायकपुरा, भवाद, पुलिस थाना करवड़ (जोधपुर) मेरिट : 55
  • जयराम सिंह पुत्र आशु सिंह, निवासी राजपूतों का मोहल्ला, सुरधाना चौहानान, देशनोक (बीकानेर) मेरिट : 79
  • मनीष बेनीवाल पुत्र श्रवण कुमार बेनीवाल निवासी जांगलू, तहसील नोखा, पुलिस थाना पांचू (बीकानेर) मेरिट : 100
  • मंजू बिश्नोई पुत्री गोगाराम, निवासी धोरीमन्ना (बाड़मेर) मेरिट : 411
  • चेतन सिंह मीणा पुत्र श्रवण लाल मीणा, निवासी अलीनगर (टोंक) मेरिट : 610
  • हरखू चौधरी पुत्री जोगाराम निवासी भाकरपुरा, चौहटन (बाड़मेर) मेरिट : 1655
  • अभिषेक बिश्नोई हाल कॉन्स्टेबल पुलिस थाना सदर बाजार, जोधपुर कमिश्नरेट मेरिट : 8

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77