[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:51 यूनिट ब्लड का किया संग्रहण, कहा- ब्लड डोनेट से बचाई जा सकती है जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:51 यूनिट ब्लड का किया संग्रहण, कहा- ब्लड डोनेट से बचाई जा सकती है जान

रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं:कामरेड रविन्द्र पायल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी के मानोता जाटान के अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बहादुर मल मेघवाल, विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप ढाका थे, जबकि अध्यक्षता बुधराम ढाका ने की।

कार्यक्रम में कामरेड रविंद्र पायल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। रक्त से किसी दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है। युवाओं को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। किसी का जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्त की कमी के चलते देश में काफी लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो गए थे। जिसके बाद समाज में रक्त का दान करने की जागृति फैलाई गई और आज प्रत्येक व्यक्ति इस मुहिम में हिस्सा लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। किसी के जीवन बचाने में सामाजिक संस्थाओं की ओर से चलाए जा रहे इस पुण्य के कार्य में प्रत्येक व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए। रक्तदान से किसी बेसहारा को नया जीवन दान दिया जा सकता है।

ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजक सुधीर ढाका एवं लोकेश ढाका ने बताया कि पायल हॉस्पिटल ब्लड सेंटर चिड़ावा के डॉक्टर डॉक्टर प्रमोद डांगी एवं सात सहयोगी डॉक्टरों द्वारा 51 यूनिट ब्लड का संग्रहण किया गया। ब्लड दाताओं को पायल अस्पताल की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट किया। युवाओं ने ब्लड देने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रताप ढाका, दिलीप ढाका, एवं राजकुमार ढाका, रविन्द्र पायल, सभाचंद्र ढाका, रामेश्वर लाल ढाका, मास्टर गुरदयाल ढाका, सज्जन ढाका, कॉमरेड रामचंद्र कुलहरि, सुरेश शर्मा, सुमेर ढाका, अजीत झाझडिया, सत्यवीर ढाका, दयाराम ढाका, मीर सिंह, संदीप ढाका, विकास महला, सोनू काजला, नरेश ढाका, योगेश ढाका, नरेश ढाका सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77