[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले वर्तमान परिदृश्य में समाजिक न्याय के महान पुरोधा – संजय सैनी अलसीसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले वर्तमान परिदृश्य में समाजिक न्याय के महान पुरोधा – संजय सैनी अलसीसर

महात्मा ज्योतिबा फुले की विचारधारा को घर -घर तक पहुचाना बेहद जरूरी

झुंझुनूं : समाज सुधारक, सत्य शोधक समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप देने वाले दार्शनिक एवं शिक्षा नायक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 वीं जयंती माली सैनी समाज संस्था, अलसीसर के तत्वावधान में जोहड़ में स्थित बालाजी मंदिर अलसीसर में मनाई गई। 198 जंयती कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच विजय रत्नावत थें। अध्यक्षता कुमावत समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ख्यालीराम कुमावत ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैनी सभा के जिलाध्यक्ष अजय सैनी, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला संरक्षक जगदीश सैनी, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला महासचिव संजय सैनी अलसिसरिया, दिनेश कुमार मिश्रा, किशोरी लाल बाकोलिया, झाबर मल सैनी, गोरुराम सैनी थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समकक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर अतिथियों के द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन गिरधारी मिटावा, मांगीलाल मिटावा, राधेश्याम सैनी, सुरेन्द्र सैनी, इन्द्र सैनी, रामनिवास योगी द्वारा माल्यार्पण एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया।

अतिथियों ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहां कि महात्मा ज्योतिबा फुले वर्तमान भारतीय समाज में समाजिक न्याय की पाठशाला के महान दार्शनिक, लेखक, समाज चिंतक एवं नारी शिक्षा के महान पुरोधा के रुप में जाने जाते हैं। जिन्होंने अंधविश्वास, अशिक्षा, एवं गरीब वंचितों के हक लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। आज हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की बेहद जरूरत है तभी हम एक विकसित एवं शिक्षित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर पायेंगे।

प्रमुख मांगों का प्रस्ताव बनाकर राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजा

1. महात्मा ज्योतिबा फुले दंपति को भारत रत्न मिलें।
2. ज्योतिबा बोर्ड का बहुत जल्दी विस्तार हो।
3. जिलास्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास के निमार्ण हेतु।
4. जिलास्तरीय चौराहे एवं सर्किल का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखा जायें।
5. पाठ्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई को पढ़ाया जायें।

इन्होंने संबोधित किया – राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला अध्यक्ष अजय सैनी, पूर्व सरपंच एवं मुख्य अतिथि विजय सिंह, संरक्षक जगदीश सैनी, मनीष कम्मा, कृष्ण सुइवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सैनी समाज संस्था अलसीसर का विस्तार किया गया जिसमें विभिन्न समाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77