[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12 बूथों को सजाया जाएगा विशेष थीम पर:कहीं दिखेगा सेना का बंकर, कहीं जंगल; नजर आएगी लोक संस्कृति की झलक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

12 बूथों को सजाया जाएगा विशेष थीम पर:कहीं दिखेगा सेना का बंकर, कहीं जंगल; नजर आएगी लोक संस्कृति की झलक

12 बूथों को सजाया जाएगा विशेष थीम पर:कहीं दिखेगा सेना का बंकर, कहीं जंगल; नजर आएगी लोक संस्कृति की झलक

झुंझुनूं : लोकसभा चुनाव में मतदाता जब बूथ पर जाएंगे तो कहीं उनको सेना के बैंकर, फौजियों व टैंकरों जैसा नजारा दिखाई देगा। कहीं शेखावाटी की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जिला प्रशासन की ओर से नवाचार के तहत इस बार जिले में 12 मतदान केन्द्रों को विशेष थीम पर सजाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि इन 12 मतदान केंद्रों में 3 मतदान केंद्रों को आर्मी के तर्ज पर, 3 मतदान केंद्रों को शेखावाटी कल्चर, 3 मतदान केन्द्रों को ग्रीन थीम पर तथा 3 मतदान केन्द्रों को स्थानीय तर्ज पर सजाया जाएगा।

जो बूथ अपनी थीम में सबसे बेस्ट होगा, उसको सम्मानित किया जाएगा। कलक्टर ने 60 प्रतिशत से कम वोटर टर्नआउट वाले मतदान केंद्रों पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित एआरओ को निर्देश दिए की कम मतदान वाले बूथ पर मतदाताओं को घर-घर जाकर जागरूक किया जाए एवं कुमकुम पत्रिका वितरित किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत वोटवीर की बारात, मतदाता जागरूकता से संबंधित वोटवीर के कट आउट, होर्डिंग व बैनर लगाने, सेल्फी पॉइंट लगाने, भूतपूर्व सैनिकों की रैली, मैराथन व वॉकाथान के आयोजन कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 56 मतदान केन्द्र पूर्णतया महिलाओं द्वारा, 7 मतदान केन्द्र दिव्यांगजनों द्वारा तथा 56 मतदान केन्द्र युवा कार्मिकों के द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस मतदान केन्द्र पर पिछले चुनाव से सर्वाधिक वोटर टर्नआउट होगा, वहां के संबंधित बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77