[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सहरिया बस्ती के लोगों का प्रदर्शन-बोले अवैध गतिविधियां हो रहीं:कहा- आवारा लोगों का जमावाड़ा रहता है, रोक लगाई जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सहरिया बस्ती के लोगों का प्रदर्शन-बोले अवैध गतिविधियां हो रहीं:कहा- आवारा लोगों का जमावाड़ा रहता है, रोक लगाई जाए

सहरिया बस्ती के लोगों का प्रदर्शन-बोले अवैध गतिविधियां हो रहीं:कहा- आवारा लोगों का जमावाड़ा रहता है, रोक लगाई जाए

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर की सहरिया बस्ती की महिलाओं और लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कुछ महिलाएं अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसे में बस्ती में आवारा लोगों का जमावड़ा रहता है। इससे बाकी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सहरिया बस्ती के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि बस्ती में कुछ महिलाओं की गलती गतिविधियों का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। दिन-रात आवारा लोग बस्ती में आते-जाते हैं।कॉलोनी की लोगों ने बताया कि इसी मामले को लेकर कुछ दिन पहले भी प्रदर्शन किया था। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विरोध प्रदर्शन के बाद बस्ती के लोगों एसपी से भी मिले। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं बाहरी युवकों को बुलाकर बस्ती के लोगों के साथ मारपीट करवाती हैं। हर समय झगड़ा फसाद किया जाता है। इस दौरान बडी संख्या में कॉलोनी के मौजूद रहे। उन्होंने ने बताया की जब से ये महिलाएं कॉलोनी आई हैं, तब से बस्ती के लोगों का जीना हराम हो गया है।

बच्चे घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप भी लगाया। उन्होंने ने बताया कि कुछ दिन पहले भी 15-20 युवकों ने बस्ती के लोगों के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। इस दौरान माया, शारदा, सरोज, इमरता, विमला, सरजीत, विजेन्द्र, संगीता सुशीला,राजबाला, सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22