[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाकाबंदी में 19.35 लाख रुपए जब्त:बाइक सवार भाइयों को रोककर की जांच, रुपयों को लेकर नहीं मिला हिसाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाकाबंदी में 19.35 लाख रुपए जब्त:बाइक सवार भाइयों को रोककर की जांच, रुपयों को लेकर नहीं मिला हिसाब

नाकाबंदी में 19.35 लाख रुपए जब्त:बाइक सवार भाइयों को रोककर की जांच, रुपयों को लेकर नहीं मिला हिसाब

सीकर : लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता में पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया है। लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर कागज, रुपए, शराब के परिवहन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों से 19.35 लाख रुपए जब्त किए हैं। इसकी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सूचना दी।

पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को दी सूचना

गोकुलपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने बताया कि देवगढ़ में हीरामल मंदिर के सामने गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक पर 2 लोग आते दिखाई दिए। पूछताछ में अपना नाम श्यामलाल और झाबरलाल बताया। दोनों निर्वाणों की ढाणी,देवीपुरा नवलगढ़ के रहने वाले हैं।

दोनों के पास से बैग में 19.35 लाख रुपए मिले। रुपयों को लेकर वे कोई जवाब नहीं दे पाए और कहते रहे कि जमीन के रुपए हैं। पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल पवन, रामस्वरूप और जय सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin