[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इतना आत्मविश्वास है तो जीत कर दिखाएं 400 सीटें, कांग्रेसी नेताओं को क्यों तोड़ रहे हैं : पायलट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इतना आत्मविश्वास है तो जीत कर दिखाएं 400 सीटें, कांग्रेसी नेताओं को क्यों तोड़ रहे हैं : पायलट

इतना आत्मविश्वास है तो जीत कर दिखाएं 400 सीटें, कांग्रेसी नेताओं को क्यों तोड़ रहे हैं : पायलट

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है। अगर इतना ही आत्मविश्वास है तो भाजपा अपने दम पर ये करके दिखाए, कांग्रेसी नेताओं को क्यों अपने साथ जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भाषणबाजी, जुमलेबाजी और लोगों को भ्रमित करने वाली राजनीति कर रहे हैं। पायलट सोमवार को खेतड़ी कस्बे के पोलो ग्राउंड में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी इन दिनों कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, विधायकों, प्रधानों को पार्टी से तोड़ने का काम कर रही है। लेकिन देश और प्रदेश में आज बदलाव का माहौल है और इसका उदाहरण है चूरू के सांसद राहुल कस्वां जो पहले बीजेपी में थे आज कांग्रेस में हैं। पायलट ने झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया।

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट नीमकाथाना के पाटन में सभा को संबोधित करने के बाद निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे देरी से खेतड़ी की सभा में पंहुचे थे और यहां करीब एक घंटे रुके। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में सरकार तो बना ली लेकिन पिछले चार महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया है।

इनके मंत्री रूठ कर बैठे हुए हैं। सैक्रेट्री का पता नहीं कौन लगा रहा है, हर दो दिन में बदला जा रहा है। प्रधानमंत्री सुबह-शाम राजस्थान क्यों आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अब राजस्थान से बिस्तर बंधने वाला है। उन्होंने कहा 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भाजपा ने 2019 में 300 सीटें पार कर सरकार बनाई तो किसानों के लिए तीन काले कानून लाए भाजपा ने 2019 में 300 सीटें पार कर सरकार बनाई तो किसानों के लिए तीन काले कानून लाए।

इनके मंत्रियों के घरवालों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले नोटबंदी कर दी। जीएसटी लागू कर दिया। पायलट ने कहा कि कांग्रेस वह पहली पार्टी है जिसने घोषणा की थी कि यदि हमारी सरकार बनी तो एमएसपी पर कानून लेकर आएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ओला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ से पूर्व विधायक राजकुमार शर्मा, बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, सिंघाना नगरपालिका चेयरमैन विजय पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, खेतड़ी नगरपालिका चेयरमैन गीता सैनी, पीसीसी सदस्य सोनिया, कांग्रेस के ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव विनोद सोनी, पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, प्रधान मनीषा गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, आकांक्षा ओला, अमित ओला, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, विराटनगर से पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर, पूर्व उप प्रधान अमरसिंह गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, विजय सिंह, मुकेश शर्मा, राजेश गाडराटा, शकुंतला यादव, लीलाधर सैनी, अनिल बोहरा, प्रेम चंदेला, धर्मवीर गुर्जर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, अखिल भारतीय डीसी के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष राजेश खटाना, एडवोकेट जनार्दन रावत, पायलट ब्रिगेड के बलवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62