[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑर्गन ट्रांसप्लांट की फर्जी एनओसी देने का मामला:फोर्टिस अस्पताल के सर्जन व असिस्टेंट से एसीबी ने की पूछताछ, मोबाइल जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑर्गन ट्रांसप्लांट की फर्जी एनओसी देने का मामला:फोर्टिस अस्पताल के सर्जन व असिस्टेंट से एसीबी ने की पूछताछ, मोबाइल जब्त

ऑर्गन ट्रांसप्लांट की फर्जी एनओसी देने का मामला:फोर्टिस अस्पताल के सर्जन व असिस्टेंट से एसीबी ने की पूछताछ, मोबाइल जब्त

जयपुर : सवाई मानसिंह अस्पताल से निजी अस्पतालों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए फर्जी एनओसी देने के मामले में एसीबी ने सोमवार को फोर्टिस अस्पताल के सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता व उनके असिस्टेंट भानुप्रताप को एसीबी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की।

संदीप गुप्ता फोर्टिस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का काम देखते हैं। ऐसे में एसीबी ने दोनों किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में घंटों पूछताछ करने के बाद दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए। अब दोनों के मोबाइल एफएसएल भेजे जाएंगे। इसके अलावा एसीबी की दूसरी टीम ईएचसीसी से पकड़े गए ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को लेकर सोमवार को हॉस्पिटल पहुंची। जहां पर आरोपी से कई बिन्दुओं पर पूछताछ कर तस्दीक की।

इधर सोमवार को पकड़े गए आरोपी गौरव सिंह, अनिल जोशी व विनोद सिंह की रिमांड अवधि पूर्ण होने पर वापस कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि 8 दिन पहले एसीबी ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए पैसे के बदले दी जा रही फर्जी एनओसी वाले एसएमएस के एएओ गौरव सिंह, ईएचसीसी के ऑर्गन को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी व फोर्टिस अस्पताल के ऑर्गन को-ऑर्डिनेटर विनोद सिंह को गिरफ्तार किया था।

दूसरी और जयपुर पुलिस द्वारा ऑर्गन ट्रांसप्लांट के संबंध में खुद स्तर की जांच की रिपोर्ट बनाकर रविवार को सरकार को भेजी थी। जिसका अभी जवाब नहीं आया। तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ाई, ईएचसीसी के अनिल को भी एसीबी हॉस्पिटल लेकर गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62