[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 9वीं-11वीं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र वितरित किए:12 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, प्राइवेट स्कूलों को आधे घंटे पहले बांटे जाएंगे पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 9वीं-11वीं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र वितरित किए:12 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, प्राइवेट स्कूलों को आधे घंटे पहले बांटे जाएंगे पेपर

झुंझुनूं में 9वीं-11वीं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र वितरित किए:12 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, प्राइवेट स्कूलों को आधे घंटे पहले बांटे जाएंगे पेपर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में आज 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा के लिए पेपर बांटे गए। शहर में स्थित परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 440 नोडल स्कूलों के संस्था प्रधानों को पेपर वितरित किए गए।

पहली पारी में सुबह 8ः30 बजे से झुंझुनूं, अलसीसर, मंडावा, पिलानी व चिड़ावा ब्लॉक और दूसरी पारी में 11 बजे नवलगढ़, बुहाना, गुढ़ा, सिंघाना व सूरजगढ ब्लॉक को पेपर बांटे गए।

जिला सम्मान परीक्षा संयोजक मंजू ने बताया कि दो पारियों में दस ब्लॉक में पेपर वितरित किए जा रहे है। जबकि निजी स्कूलाें को परीक्षा से आधे घंटे पहले पेपर दिए जाएंगे।

जिले की 921 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा होगी। 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। जिसमें 9वीं कक्षा में 26 हजार 160 और 11वीं में 24 हजार सात परीक्षार्थी पंजीकृत है।

परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल से दो पारियों में होगा। पहली पारी में सुबह 8 बजे से 9वीं कक्षा का अंग्रेजी व 11वीं का अनिवार्य अंग्रेजी का पेपर लगेगा। जबकि दूसरी पारी में सुबह 11ः45 बजे से 11वीं कक्षा का जीवन कौशल का पेपर आयोजित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22