जसरापुर में गणगौर को पानी पिलाती नव विवाहिताएं
जसरापुर में गणगौर को पानी पिलाती नव विवाहिताएं
जसरापुर : नव विवाहिताओं एवं युवतियों ने दोपहर गणगौर को पानी पिलाने के लिए म्हारी गौर तिसाई ओ राज गीत गाते हुए गणगौर के लिए पानी लाकर पिलाया। बुजुर्ग महिला संतरा देवी ने बताया कि पहले गणगौर के लिए कुआं, बावड़ी, जोहड़, तालाब से पानी लाकर गणगौर को पानी पिलाते थे लेकिन ये सब सूख जाने के बाद नल का पानी ही पिलाया जाता है और आटे की मोई, गेहूं चना की गोगरी, मिठाई का भोग लगाया।
पानी पिलाने के बाद नव विवाहिताओं एवं युवतियों ने अलग-अलग गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर निशा देवी, सुनीता देवी पुरोहित, किरण देवी, अंजू देवी, कृष्णा देवी, लीला देवी सैनी, सोनू, चंचल प्रियंका, बबीता, निशा योगी, अर्चना, अंजलि, रंजना देवी, खुशी आदि मौजूद थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038737


