[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैगोर स्कूल में आज होगा वेदांतु लर्निंग सेंटर का शुभारंभ व स्कॉलरशिप एग्जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टैगोर स्कूल में आज होगा वेदांतु लर्निंग सेंटर का शुभारंभ व स्कॉलरशिप एग्जाम

टैगोर स्कूल में आज होगा वेदांतु लर्निंग सेंटर का शुभारंभ व स्कॉलरशिप एग्जाम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

गुढागौड़जी : स्थानीय टैगोर स्कूल में वेदांतु लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारंभ रविवार को प्रातः 9:00 बजे व उसके बाद स्कॉलरशिप एग्जाम प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक झुंझुनूं रोड़ स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान के परिसर में होगी। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदांतु लर्निंग सेन्टर के हेड डॉ. अनिल दुबे करेंगे व सानिध्य चिराणा धाम के महंत स्वामी हेमंतदास महाराज का मिलेगा। संस्थान के सीईओ इंजीनियर विश्वजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अब डॉक्टर्स व इंजीनियर्स टैगोर शिक्षण संस्थान गुढागौड़जी से भी बनेंगे। वेदांतु लर्निंग सेंटर में आईआईटी-जी, नीट फाऊंडेशन व टारगेट कोर्स की कक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो जाएगी। इस हेतु स्कॉलरशिप एग्जाम शेखावाटी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी देंगे। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62