[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल पर हुई सुनवाई में सरकार ने एचसी में फिर पेश नहीं की स्टेटस रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल पर हुई सुनवाई में सरकार ने एचसी में फिर पेश नहीं की स्टेटस रिपोर्ट

यमुना जल पर हुई सुनवाई में सरकार ने एचसी में फिर पेश नहीं की स्टेटस रिपोर्ट

झुंझुनूं : शेखावाटी को यमुना के पानी को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में लगी जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। लेकिन राज्य सरकार ने इस बार भी प्रकरण को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट पेश नहीं की।

याचिकाकर्ता यशवर्धन सिंह ने बताया कि यमुना के पानी को लेकर हरियाणा से गत दिनों डीपीआर को लेकर हुए समझौते के बाद शेखावाटी की जनता को उम्मीद थी कि सरकार जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एमओयू को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट पेश करेगी। मगर सरकार की ओर से एक बार फिर हाई कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट पेश नहीं की गई। जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में 4 मार्च को सुनवाई के दौरान भी सरकार ने स्टेट्स रिपोर्ट पेश नही की थी।

यमुना जल संघर्ष समिति संयोजक यशवर्धन सिंह ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा में दिए गए भाषण के बाद हरियाणा की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं और अब सरकार के स्टेट्स रिपोर्ट पेश नहीं करने के कारण समझौते को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62