मतदान से संबंधित सवालों के जबाव दो और इनाम पाओ:कलेक्टर के ट्विटर और फेसबुक पर मिलेगा गूगलफार्म, मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिता
मतदान से संबंधित सवालों के जबाव दो और इनाम पाओ:कलेक्टर के ट्विटर और फेसबुक पर मिलेगा गूगलफार्म, मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिता
झुंझुनूं : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर मतदाता जागरूकता सें संबंधित 20 सवाल पूंछे जाएंगे। क्विज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
2 से 15 अप्रैल के बीच होगी प्रतियोगिता
इस मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 15 अप्रैल के बीच होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
इसके लिए कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट (एक्स) व फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है। लिंक के माध्यम से प्रतियोगिता में जिले के किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इसके साथ ही क्यूआर कोड से भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067559


