[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसओजी ने 20 ट्रेनी एसआई को किया डिटेन:आरपीए में पूछताछ के बाद मुख्यालय लेकर गई, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने को लेकर की पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसओजी ने 20 ट्रेनी एसआई को किया डिटेन:आरपीए में पूछताछ के बाद मुख्यालय लेकर गई, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने को लेकर की पूछताछ

एसओजी ने 20 ट्रेनी एसआई को किया डिटेन:आरपीए में पूछताछ के बाद मुख्यालय लेकर गई, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने को लेकर की पूछताछ

जयपुर : एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक कर और डमी कैंडिडेट बैठाकर पास करने के मामले में एसओजी की टीम एक बार फिर आरपीए पहुंची। एसओजी की टीम ने आरपीए में ट्रेनिंग कर रहे ट्रेनी एसआई से पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने के बारे में पूछताछ की है। इसके बाद करीब 20 ट्रेनी एसआई को डिटेन किया है।

जानकारी के अनुसार एसओजी को पूर्व में गिरफ्तार ट्रेनी एसआई से कई जानकारियां मिली थी। इस पर एसओजी की टीम ने कई लोगों को डिटेन कर पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि आरपीए में ट्रेनिंग कर रहे कई और ट्रेनी एसआई ने परीक्षा में पास होने के लिए अपनी जगह डमी कैंडिडेट बैठाए थे। ऐसे में एसओजी की टीम आरपीए में ट्रेनी एसआई से पूछताछ करने पहुंची। पूछताछ के बाद एसओजी करीब 20 ट्रेनी एसआई को डिटेन कर एसओजी मुख्यालय ले गई है।

जयपुर के हसनपुरा स्थित परीक्षा केंद्र रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर लीक हुआ था।
जयपुर के हसनपुरा स्थित परीक्षा केंद्र रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर लीक हुआ था।

इस मामले में पुलिस अब तक 15 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पास हुए सभी ट्रेनी एसआई की डमी परीक्षा ली थी। ट्रेनी एसआई को वही पेपर हल करने के लिए दिया था, जो साल 2021 की परीक्षा में आया था। इस दौरान 17 ट्रेनी एसआई 20 प्रतिशत भी पेपर हल नहीं कर पाए। वहीं, 400 ट्रेनी एसआई 50 प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet