[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं और सीकर की टीम की संयुक्त कार्रवाई:चार साल से फरार दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं और सीकर की टीम की संयुक्त कार्रवाई:चार साल से फरार दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

झुंझुनूं और सीकर की टीम की संयुक्त कार्रवाई:चार साल से फरार दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चिड़ावा : चिड़ावा शराब तस्करी के मामले में चार साल से फरार दो हजार के ईनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिला स्पेशल टीम झुंझुनूं और सीकर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि 11 जनवरी 2020 को तत्कालीन सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी के नेतृत्व में रात्रि गश्त की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से इतला मिली कि कैंपर में शराब भरकर सुलताना की तरफ होकर जाएगी। जिस पर पुलिस ने गिडानिया में नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर शराब तस्कर रोही की तरफ भागने लगे। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया तो गाड़ी छोड़कर भाग गए।

जांच करने पर गाड़ी में अंग्रेजी शराब के 98 कॉर्टून भरे मिले। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिला परिवहन कार्यालय सीकर से रिकॉर्ड लेने पर जब्त गाड़ी नयाबास निवासी कमलेश के नाम पंजीकृत मिली। पुलिस ने वाहन चालक जोधी की ढाणी, थाना खेतड़ीनगर को 18 मार्च 21 को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन मालिक कमलेश उर्फ कल्ला की तलाश शुरू की। पुलिस ने कल्ला पर दो हजार का इनाम घोषित कर चिड़ावा थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया। चिड़ावा थाने के टॉप-10 अपराधियों में शामिल दो हजार के इनाम अपराधी कमलेश उर्फ कल्ला के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। थानाधिकारी सामरिया ने बताया कि नीमकाथाना कोतवाली और चिड़ावा थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।

इस बीच गोकुलपुरा, सीकर और डीएसटी सीकर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 31 मार्च 24 को शराब तस्करी के काम ली कैंपर गाड़ी के मालिक नयाबास, नीमकाथाना निवासी कमलेश उर्फ कल्ला को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी सूचना पर चिड़ावा पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमलेश उर्फ कल्ला पर नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक ने भी एक हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस टीम में थानाधिकारी विनोद सामरिया, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, राजवीर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet