[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगोत्सव में डूबा खेतड़ी शहर:हर तरफ छाया उल्लास का रंग, एक-दूसरे का लगाया गुलाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंगोत्सव में डूबा खेतड़ी शहर:हर तरफ छाया उल्लास का रंग, एक-दूसरे का लगाया गुलाल

रंगोत्सव में डूबा खेतड़ी शहर:हर तरफ छाया उल्लास का रंग, एक-दूसरे का लगाया गुलाल

खेतड़ी : खेतड़ी शहर में सोमवार को रंगोत्सव मनाया गया। सवेरे से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल पड़ी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हर कोई होली के रंग में ऐसा रंगा नजर आया कि चारों ओर उल्लास और आनंद देखने को मिला।

कई जगहों पर लोग फागुन के गीतों पर थिरकते नजर आए तो कई जगहों पर पारंपरिक फाग उत्सव भी मनाया गया। शहर में कई संस्थाओं की ओर से भी होली मनाई गई। साथ ही मंदिरों में फूलों व गुलाल से होली खेली गई। इससे पूर्व रात को कस्बे के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें धमाल कलाकारों की ओर से धमाल की प्रस्तुतियां दी गई। खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक चुड़ी गट्टा पर युवाओं की टोलियां पंहुची। इस दौरान आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर रंगोत्सव के त्योहार की शुभकामनाएं दी।

होली पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पुलिस के जवान भी जगह-जगह तैनात रहे। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया होली का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए रंगोत्सव का त्योहार मनाना चाहिए। इस दौरान कोई भी व्यक्ति हुड़दंग व शांति व्यवस्था भंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रविवार रात को शहर में होलिका दहन किया गया। इस बार रात का मुहूर्त होने से होलिका दहन रात दस बजे बाद हुआ। जिसमें लोगों ने नया अनाज सेका और अच्छे साल की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62