दिनेश घोराणा टीम के युवाओं ने किया रक्तदान
दिनेश घोराणा टीम के युवाओं ने किया रक्तदान
सीकर : नरेश स्मृति प्रन्यास द्वारा रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच प्रशिक्षण शिविर में शिवसिंह पुरा ग्राम पंचायत के युवा समाज सेवी दिनेश घोराणा की टीम में सैकड़ो साथियों ने पहुंचकर कार्यक्रम में रक्तदान किया। युवा समाजसेवी दिनेश घोराणा ने बताया कि यह सभी साथी अनेक प्रकार के गौ सेवार्थ, रक्तदान शिविर सहित मानवीय सेवाओं के कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं। आसपास में जहां भी मानव सेवार्थ कार्यक्रम होते हैं तब वह और उनके साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना योगदान देने की कोशिश करते हैं जिससे मानव सेवा का धर्म निभाया जा सके। इस रक्तदान शिविर में राकेश, गोविंद, सचिन, रवि, सोहेल सहित अनेक युवकों ने रक्तदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037232


