खेतड़ी नगर के आजाद मार्केट से डाक निशान यात्रा खाटूधाम के लिए हुई रवाना
खेतड़ी नगर के आजाद मार्केट से डाक निशान यात्रा खाटूधाम के लिए हुई रवाना
जनमानस शेखावाटी ब्यूरो चीफ : आज़ाद अहमद खान
खेतड़ी नगर : आजाद मार्केट के बालाजी मंदिर से खाटूश्याम बाबा के लिए मंगलवार देर शाम को डाक निशान यात्रा रवाना हुई। इससे पहले बालाजी मंदिर में पं. सुमन तिवाड़ी ने निशान की पूजा कर श्याम भक्तों के दल को बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष शमसेर चौधरी ने निशान देकर रवाना किया। शमसेर चौधरी ने बताया कि 18 श्याम भक्त डाक जत्था निशान को 8 घंटे में कॉपर से खाटूधाम की दूरी तय कर बुधवार को सुबह खाटू श्याम मंदिर में पहुंच कर श्याम बाबा को निशान चढ़ाएंगे। निशान रवाना होने से पहले महिलाओं व पुरुषों ने बाबा के जयकारे लगाए।
डाक निशान में शामिल होने वालों में धर्मवीर, नेकीराम, योगेश, अमित, प्रिंस कुमार, संदीप बड़बड़िया, नरेंद्र सोनी, मुकुल मित्तल, प्रेमचंद अग्रवाल, अजय कुमार, विकास सोनी, विशाल, संदीप, प्रमोद, आकाश, रामसिंह, अरुण, राहुल, सुनील, यस निर्मल, राजेंद्र, पवन कुमार थे। इस अवसर पर समिति सचिव मदनलाल, देवेंद्र लाला, सज्जन मित्तल, महेश अग्रवाल, ओमप्रकाश, गुलाबी देवी, कृष्णा देवी, चमेली, प्रेम देवी सहित बालाजी सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2037578


