अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा निकाली जाएगी रेजांगला सैनिको के सम्मान में यात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा राजस्थान के द्वारा रेजांगला युद्ध 1962 के सैनिकों के सम्मान में एक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नीमकाथाना जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि यात्रा 17 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे कुलदीपक कॉलेज शिमला से प्रारम्भ होगी। ये यात्रा गांव गांव में जायेगी जिसका 23 मार्च शनिवार को शहीद दिवस पर खेड़की ढोला गुड़गांव में समापन होगा। यादव ने बताया कि रेजांगला की यह लडाई विश्व की पांच सर्वश्रेष्ठ लडाईयों में से एक है। इसमे 120 वीर भारतीय सैनिको ने 3000 चीनीयों को रोका था एवं 1300 चीनी सैनिको को मार गिराया था। इस लडाई में 114 भारतीय वीर सैनिकों ने शहादत दी थी। उन सभी सैनिको के सम्मान में यादव समाज राजस्थान उनके गांव की पंचायत में जाकर सम्मान करेगा। इस यात्रा में तोताराम यादव, बनवारीलाल यादव, सुरेश पचेरिया, राजकुमार यादव सहित अनेक समाज बंधु साथ रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049162


