[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली स्क्वाड्रन बनेगी:6 हेलिकॉप्टर मिलेंगे, 2 की तैनाती मई में ही हो जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली स्क्वाड्रन बनेगी:6 हेलिकॉप्टर मिलेंगे, 2 की तैनाती मई में ही हो जाएगी

अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली स्क्वाड्रन बनेगी:6 हेलिकॉप्टर मिलेंगे, 2 की तैनाती मई में ही हो जाएगी

जोधपुर : अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान हिंदुकुश पहाड़ियों में छिपे तालिबान और अलकायदा के आतंकियों का सफाया करने वाले अमेरिकी अटैक हेलिकॉप्टर एएच-64 ई अपाचे की जोधपुर मिलट्री स्टेशन पर तैनाती होगी। सेना मुख्यालय में शुक्रवार को आर्मी एविएशन कोर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी के साथ वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में इसकी तैनाती को मंजूरी दी।

अमेरिकी कंपनी बोइंग से भारतीय सेना को 6 अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे मिलेंगे। इनमें मई में 2 हेलिकॉप्टर्स की तैनाती हो जाएगी, इसके बाद शेष 4 हेलिकॉप्टर भी जोधपुर आएंगे। जमीनी लड़ाई का सबसे घातक माने जाने वाले अपाचे के साथ स्वदेशी रूद्र अटैक हेलिकॉप्टर साथ होगा। दोनों ही एयर कैवलरी यानी टैंक व तोप के साथ जमीनी अटैक को पाकिस्तान से सटे वेस्टर्न फ्रंट को मजबूती प्रदान करेंगे। अभी एयरफोर्स के पास 22 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर है, जो पाक व चीन के मोर्चे पर तैनात हैं।

डेजर्ट कैमोफ्लाज में अपाचे :
जोधपुर में तैनात होने वाले हेलिकॉप्टर डेजर्ट कैमोफ्लाज के रंग में दिखेगा। ये हेलिकॉप्टर डेजर्ट हॉक्स की तरह जमीनी अटैक करने में माहिर होगा। थल सेना की एविएशन कोर के पास हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तैयार एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर रूद्र को कॉम्बेट रोल में तब्दील किया गया हैं। इसके अलावा लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर प्रचंड भी थलसेना के पास है, वहीं एयरफोर्स की पहली स्क्वाड्रन भी डेढ़ साल पहले जोधपुर में तैनात हो चुकी हैं। रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022 में बोइंग से थलसेना के लिए 6 हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए करार किया था। अमेरीकी सेना ने दो दशक से अफगानिस्तान में ग्राउंड और पहाड़ियों की चोटियों पर छिपे दुश्मनों का इसी हेलिकॉप्टर से अटैक कर निशाना बनाया था।

50 पायलट और तकनीकी स्टाफ की अमेरिका में ट्रेनिंग :
जोधपुर में थलसेना की राइज हो रही अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे की पहली स्क्वाड्रन के लिए तैयारियां कई महीनों से चल रही हैं। अब तक अमेरिका में आर्मी एविएशन कोर के 50 पायलट और तकनीकी ग्राउंड स्टाफ की अमेरिका में ट्रेनिंग हो चुकी हैं। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अधीन एविएशन कोर के बेस पर पहले से रूद्र हेलिकॉप्टर तैनात है। अब दोनों ही हेलिकॉप्टर के पायलट्स को इसकी ट्रेनिंग दी गई है, ताकि एयर कैवलरी या ग्राउंड अटैक के दौरान दोनों में बेहतर तालमेल बना रह सके। रूद्र की रैकी और फीड के आधार पर सेना अपने ऑपरेशन को जल्दी ही अंजाम देगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62