अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
चिड़ावा : चिड़ावा सिंघाना मार्ग पर लाखू के पास पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को हादसे का शिकार हुए युवक की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को 9 बजे के आस पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार देवेंद्र पुत्र राजवीर चिड़ावा में किसी दुकान में काम करता था। वह रात को चिड़ावा से बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव ढाढोत जा रहा था। रास्ते में आडूका (लाखु) के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर निजी एंबुलेंस सर्विस के एंबुलेंस चालक अरविंद कुमार उसे एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने मृतक की जांच की। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के आने के बाद मृतक का उपजिला अस्पताल के डॉक्टर जेपी धायल ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक रविंद्र की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। जिसका एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। युवक की मौत के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई। युवक बहुत ही मिलनसार था और गांव के सामाजिक कार्यों में भी हमेशा भागीदारी निभाता था।

एक अन्य हादसे में युवक घायल
इधर, लाखू के पास पेट्रोल पंप के पास ही गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। बाइक सवार लीलाधर निवासी खरिया मुराद (चूरू) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लीलाधर की झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लीलाधर अपनी बहन के पास पिचानवा गांव में रहता है। वह फर्नीचर का काम करता है।