[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर धोखाधड़ी:फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए लिए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर धोखाधड़ी:फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए लिए थे

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर धोखाधड़ी:फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए लिए थे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकाश शर्मा 

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ लाख रुपए हड़प लिए थे, जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है, जबकि अन्य की तलाश कर रही थी।

थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांकड़ा निवासी हवा सिंह ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी की उसका बेटा सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस दौरान गांव के ही चंद्रभान पुत्र भागीरथ अहीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया और भर्ती करवाने के नाम पर उसे आठ लाख रुपए ले लिए।

जब पीड़ित का बेटा दिल्ली पुलिस में भर्ती नहीं हुआ तो उसने दिए गए रुपए वापस मांगे तो उसे जल्द ही लौटने का आश्वासन दिया गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ित की ओर से दिए गए रुपए नहीं लौटाए। जिस पर पीड़ित की ओर से थाने में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपए हड़प लेने का मामला दर्ज करवाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने रविंद्र उर्फ टोनी, चंद्रभान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी दिनोद भिवानी निवासी सत्यपाल पुत्र मुख्तयार सिंह फरार चल रहा था।पुलिस की टीम दिनोद निवासी सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजपाल यादव, एएसआई नरेश कुमार, कांस्टेबल हनुमान सिंह, पिंकी आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22