[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पदोन्नति की मांग को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना:नारेबाजी कर बिजली विभाग के एसई ऑफिस में की नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पदोन्नति की मांग को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना:नारेबाजी कर बिजली विभाग के एसई ऑफिस में की नारेबाजी

बिजली विभाग के एसई ऑफिस परिसर में पदोन्नति की मांग को लेकर इंजीनियरों ने धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

चुरू : चूरू के जयपुर रोड स्थित बिजली विभाग के एसई ऑफिस परिसर में पदोन्नति की मांग को लेकर इंजीनियरों ने धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन बेजोड़ के बैनर तले लामबंद इंजीनियरों के धरने को मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का समर्थन मिला है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रबन्ध निदेशक के नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा है।

बेजोड़ संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में अभियंताओं की वर्ष 2023-24 की पदोन्नति 1 अप्रैल 2023 से लंबित है। प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर वार्ता करने के बाद केवल आश्वासन के अलावा अब तक कुछ भी नहीं मिला। जिसके कारण विद्युत निगमों में कार्यरत प्रत्येक अभियंता को 15 हजार से 20 हजार रुपए की मासिक आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना हो रही है। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा उच्च न्यायालय का हवाला देकर पदोन्नति को टाला जा रहा है, जबकि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई स्थगन आदेश उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालय के द्वारा नहीं दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89