[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अस्पताल में गैरहाजिर दो कर्मचारियों को नोटिस:CMHO ने दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अस्पताल में गैरहाजिर दो कर्मचारियों को नोटिस:CMHO ने दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश

अस्पताल में गैरहाजिर दो कर्मचारियों को नोटिस:CMHO ने दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सीएमचसी मुकुंदगढ़ और नूआन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी मुकंदगढ़ में दो कर्मचारी गैरमौजूद मिले। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

बुधवार को निरीक्षण के दौरान टेक्नीशियन राजेंद्र प्रसाद और लैब अटेंडेंट नरेंद्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जिसको गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसके अलावा सीएमएचओ ने अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विभागीय योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की आईईसी का प्रदर्शन और लाइट वायरिंग को तीन दिन में सही कराकर अवगत कराने को कहा। साथ ही अस्पताल में संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक पैकेज बुक कर लोगों को राहत पहुंचाने और अस्पताल की आय बढ़ाने को कहा है। अस्पताल के चारदीवारी नहीं होनी के कारण होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। सीएचसी नूआ में सभी व्यवस्थाएं माकूल मिलने पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और अधिक पैकेज बुक करने, आमजन को बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89