[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के चरणसिंह नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता:गढ़ला की टीम ने बड़ागांव को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के चरणसिंह नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता:गढ़ला की टीम ने बड़ागांव को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

खेतड़ी के चरणसिंह नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता:गढ़ला की टीम ने बड़ागांव को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नंगली सलेदी सिंह पंचायत के चरण सिंह नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, विशिष्ट अतिथि इंद्राज सिंह, ओमप्रकाश मिठारवाल थे, जबकि अध्यक्षता हरिसिंह मांठ ने की।

प्रतियोगिता संयोजक करणसिंह बड़सरा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढ़ला की टीम व बड़ागांव के बीच खेला गया। जिसमें गढ़ला की टीम ने बड़ागांव को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले एक पखवाड़े से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमो ने भाग लिया था।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने कहा कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है।

मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार रुपए ट्रॉफी और उपविजेता बड़ागांव की टीम को 25 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रहलाद सिंह खाखील, फूलचंद खाखील, सुभाष चंद्र खाखील, बजरंग लाल दादरवाल, इंद्राज जांगिड़, झूथा राम बड़सरा, रामदेव सुरा, प्रहलाद शर्मा, हेमंत गढला, विनोद सुरा, सुभाष चंद्र, दिलिप खाखील, प्रताप कड़वासरा ,रामस्वरूप ठिंचोली, रमेशकुमार, प्रमोद, राम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet