[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेजस क्रैश का लाइव VIDEO:डेढ़ किलोमीटर पहले पायलट बाहर निकले; दीवार से टकराते ही बना आग का गोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेजस क्रैश का लाइव VIDEO:डेढ़ किलोमीटर पहले पायलट बाहर निकले; दीवार से टकराते ही बना आग का गोला

तेजस क्रैश का लाइव VIDEO:डेढ़ किलोमीटर पहले पायलट बाहर निकले; दीवार से टकराते ही बना आग का गोला

जयपुर : राजस्थान के पोकरण में हुए ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मंगलवार को रहवासी इलाके में क्रैश हो गया। तेजस विमान जैसलमेर शहर से 2 किलोमीटर दूर भील समाज के हॉस्टल के एक कमरे में घुस गया।

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इधर, इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। ये दो वीडियो हादसे से कुछ देर पहले के है। पहले वीडियो में पायलट पैराशूट से एग्जिट करते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरा वीडियो क्रैश में है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि तेजस रहवासी कॉलोनी की तरफ बढ़ता हुआ क्रैश हुआ और आग का गोला बन गया।

दरअसल, ये हादसा मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पायलट को हादसे वाली जगह से डेढ़ किलोमीटर दूर सुरक्षित मिले, जिसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया।

ये पहला वीडियो सामने आया था, जिसमें पायलट एग्जिट होते हुए नजर आ रहे हैं।
ये पहला वीडियो सामने आया था, जिसमें पायलट एग्जिट होते हुए नजर आ रहे हैं।

दो वीडियो में आया सामने, कैसे हुआ हादसा

घटना के कुछ देर बाद ही दो वीडियो सामने आए। ये वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाए, जिनका कहना था कि हवा में ही पायलट पैराशूट से एग्जिट हो गया था। इसके बाद फाइटर प्लेन तेजी से भील समाज के हॉस्टल की तरफ बढ़ने लगा। कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेज धमके के साथ आसमान में आग का गोला बना।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दी। गौरतलब है कि जहां ये हादसा हुआ वहां शहर की दो बड़ी कॉलोनी लक्ष्मीचंद सावल और जवाहर कॉलोनी है। गनीमत रही कि प्लेन दीवार से टकरा कमरे में घुस गया।

फोटो-वीडियो में देखें इस हादसे की पूरी कहानी…।

हॉस्टल की दीवार से टकराने के बाद तेजस सीधे कमरे में घुस गया और आग का गोला बन गया।
हॉस्टल की दीवार से टकराने के बाद तेजस सीधे कमरे में घुस गया और आग का गोला बन गया।
हादसे के के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
हादसे के के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
ब्लैक बॉक्स को ढूंढने के लिए हॉस्टल के एरिया को सील किया गया।
ब्लैक बॉक्स को ढूंढने के लिए हॉस्टल के एरिया को सील किया गया।
फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22