[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचएसवीपी के प्रशासक हेडक्वार्टर सतपाल शर्मा तथा मुख्य प्रशासक टी. एल. सतप्रकाश का मांगे मानने के लिए धन्यवाद ज्ञपित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

एचएसवीपी के प्रशासक हेडक्वार्टर सतपाल शर्मा तथा मुख्य प्रशासक टी. एल. सतप्रकाश का मांगे मानने के लिए धन्यवाद ज्ञपित किया

पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित- हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत का प्रांतीय शिष्ट मंडल आज एचएसवीपी के प्रशासक हेडक्वार्टर सतपाल शर्मा से मुख्य प्रशासक महोदय के आदेश अनुसार मिला। जिनके साथ महावीर शर्मा सुपरिंटेंडेंट तथा राजकुमार सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे।

वार्ता के दौरान प्रशासक महोदय ने रेगुलर सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम आगामी आने वाली अथॉरिटी मीटिंग में पास करने का आश्वासन दिया है। संपदा अधिकारी पंचकूला के तहत ठेकेदारी प्रथा पर लगे सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को चालू टेंडर समाप्ति के बाद एचकेआरएनएल में समायोजित कर दिया जाएगा।

बागवानी पानीपत से 60- 70 लाख रुपए के हरे और सूखे पेड़ काटने बेचने वाले भ्रष्ट जे.ई कुलदीप सिंह की जांच की विजिलेंस अफसर को सौंप दी गई है जिसमें उसके अवैध रूप से रह रहे स्टाफ क्वार्टर की इंक्वारी तथा अन्य भ्रष्टाचार के मामलो की जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार कृष्णा धीमान इलेक्ट्रीशियन पंचकूला द्वारा एससी कोटे पर ली गई गलत प्रमोशन की भी गंभीरता से चीफ विजिलेंस अधिकारी जांच करेंगे। पूर्व में नियम विरोधी अथवा गलत की गई प्रमोशन की भी जांच की विजिलेंस अधिकारी तुरंत प्रभाव से जारी करेगे।

इसी प्रकार 11 अगस्त 2021 को कृष्णा धीमन और उसके गुन्डों द्वारा हमारी यूनियन के दलित नेताओं पर जाति सूची गालियां देकर झगड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस केस कर दिया गया है। तथा विभागिय जांच भी शुरू कर दी गई है। सोनीपत के एजेंसी वर्करो का वर्ष 2010 से 2013 का ई.पी.एफ/ई.एस.आई देने के बारे जवाब दिया गया है कि, इस मामले में कोर्ट केस चला हुआ है जो ही कोर्ट का जो भी फैसला आएगा उसको वैसे ही जाएगा। गुड़गांव एचएसवीपी से एमसीडी गुड़गांव में गए कर्मचारियों को एम.सी.डी. गुड़गांव ही परफॉर्मेंस अवार्ड जारी करेगा ।

एचएसबीपी से एमसीडी गुड़गांव में गए कर्मचारियों को परफॉर्मेंस अवार्ड देने के बारे में कहा गया है कि, वहां डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों को एचएसवीपी परफॉर्मेंस अवार्ड नहीं देगा । क्योंकि वे लोग M.C.D में सेवा रहते हैं। हुडा में काम नहीं कर रहे। पानीपत से 8 महीने पहले हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से टेंडर के द्वारा सेवा में लिया जाएगा। इसी प्रकार अन्य व्यक्तिगत कई कर्मचारियों के काफी दिन से जो केस लटके आ रहे थे उनको शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वार्ता सफल रही और अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।अधिकारियों के साथ वार्ता में शामिल निम्न पदाधिकारी शामिल रहे।

यूनियन के प्रांतीय कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष- आर.के नागर की अध्यक्षता में, जैकब मसीही ,प्रदेश महासचिव, विजेंद्रकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव,  महावीर नागर प्रदेश कोषाध्यक्ष, गुरमेल सिंह राज्य उपाअध्यक्ष, टीनू मदान, प्रदेश प्रेस सचिव, सुभाष चंद्र, भूपेंद्र सिंह,  मनजीत कौर,  परशुराम बलदेव सिंह, गुणानंद, बलबीर सिंह और बिंदर सिंह जिला तथा सर्कल और राज्य के पदाधिकारी शामिल रहे। और वार्ता से संतुष्ट रहे। मांगे स्वीकार करने के लिए प्रशासनिक महोदय और मुख्य प्रशासनिक महोदय तथा दोनो सुपरिटेंडेंटस का धन्यवाद किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22