[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरगड़ान की ढाणी के पास दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, शादी में शामिल होने ससुराल आए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीगोठड़ाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भरगड़ान की ढाणी के पास दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, शादी में शामिल होने ससुराल आए थे

भरगड़ान की ढाणी के पास दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, शादी में शामिल होने ससुराल आए थे

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

गोठड़ा : खेतड़ी नगर गोठड़ा ग्राम पंचायत की ढाणी भरगड़ान के पास क्षतिग्रस्त सड़क के कारण बुधवार को दो मोटरसाइिकलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें नीमकाथाना रैफर कर दिया गया। एक घायल को तहसीलदार नीलम राज बंशीवाल ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

इस संबंध में घायल युवकों के रिश्तेदार रवि कुमार ने बताया कि गांगियासर निवासी पप्पू पुत्र मदनलाल अपने साले सुनील कुमार की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल जसरापुर आया हुआ था। बुधवार को साले की निकासी से पहले मामा के लड़के गुलशन पुत्र शनिपाल निवासी भोपालपुरा के साथ बाइक पर सिंघाना में माला लेने जा रहे था। वापस जसरापुर लौटते समय ढाणी भरगड़ान के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे वे दोनों घायल हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे खेतड़ी तहसीलदार नीलम राज बंशीवाल ने भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी को रोकी और सड़क हादसे में घायल एक युवक को अपनी गाड़ी से खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। दूसरे घायल को अन्य राहगीर ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार कर उन्हें नीमकाथाना रेफर कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे खेतड़ी नगर थाने के एएसआई राजेंद्र ठोठवाल ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें नीमकाथाना रैफर किया गया है। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि नानूवाली बावड़ी से सिंघाना तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि उन्हें बचाने के लिए दूसरी साइड में चलना पड़ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन सड़क का कार्य राज्य मार्ग व नेशनल हाईवे के बीच में फंसा होने के कारण सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा। खेतड़ी नगर. घायल को उपजिला अजीत अस्पताल में ले जाते।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62